एक्सप्लोरर

Bihar News: रोहतास में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 1 दारोगा गंभीर रूप से घायल, शराब लेकर तस्कर फरार

Sub Inspector Injured: बिहार के रोहतास में शराब तस्करों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया. उसके बाद जब्त की गई शराब को लेकर फरार हो गए.

रोहतास में शराब के खिलाफ छापेमारी करने धारुपुर गांव पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर सोमवार की रात शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया. इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर अजिताभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर गांव के वार्ड नंबर 21 की बताई जाती है. 

गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार हमले के दौरान शराब तस्करों ने जब्त शराब को भी पुलिस से छुड़ा लिया और लेकर फरार हो गए. बताया जाता है कि बिक्रमगंज उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई, इसके बाद सूचना का सत्यापन कर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो अचानक शराब तस्करों ने हमला कर दिया. घटना में एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं.

मामले में उत्पाद विभाग ने बताया कि इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में सोमवार की देर रात जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर में छापेमारी के लिए उत्पाद विभाग की टीम को भेजा गया था, तभी कुछ मनचलों ने शराब तस्करों के साथ मिलकर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और बरामद शराब छीन ले गए.

प्रभारी भिखारी राम के अनुसार घायल अजिताभ कुमार को सिर में गंभीर चोट है. उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

कइ पुलिसकर्मी गंवाई अपनी जान

बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए तकरीबन 8 साल हो गए, इसके बावजूद यहां शराब की तस्करी नहीं रूकी. हर महीने लाखों लीटर अवैध शराब जब्त की जा रही है. इस दौरान अक्सर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम को निशाना बनाया जाता है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो जाते हैं. कइ पुलिसकर्मी ने तो शरबबंदी को सफल बनाने में अपनी जान तक गंवा दी है.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी के इंडो-नेपाल बॉडर पर 4 युवक गिरफ्तार, शादी के झांसे में पड़ी नाबालिग लड़की का रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget