एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला, एक जवान की मौत

Motihari News: मामला झरोखर थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान घोड़ासहन उत्पाद चेक पोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान हृदय नारायण राय के रूप में हुई है.

मोतिहारी: जिले के झरोखर थाना में सोमवार की देर रात शराब पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर माफियाओं ने हमला (Motihari News) कर दिया. इस हमले में एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गई. भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित घोड़ासहन उत्पाद चेक पोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान हृदय नारायण राय की मौत शराब कारोबारियों की पिटाई से हो गई. घटना के बाद झरोखर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

पिटाई से होमगार्ड  के जवान की स्थिति बिगड़ गई

मिली जानकारी के अनुसार झरोखर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर उत्पाद विभाग की टीम शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई थी. इस दौरान शराब कारोबारियों और ग्रामीणों ने उत्पाद पुलिस पर हमला बोल दिया. इसमें एक होमगार्ड का जवान शराब कारोबारियों के बीच फंस गया, जिसकी शराब कारोबारियों ने जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद जवान की स्थिति बिगड़ गई. किसी तरह से उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है- एसपी

मृतक जवान के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही गई है. इस मामले को लेकर एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ जन प्रतिनिधियों को भी चिन्हित किया गया है, जिसके ऊपर भी कार्यवाई की जाएगी. इस मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'शिक्षा विभाग में मंत्री तक की नहीं चलती है', सुशील मोदी ने CM नीतीश को केके पाठक को लेकर दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget