एक्सप्लोरर

जलियांवाला बाग की तरह अंग्रेजों ने बिहार के इस जिले में भी बरसाई थी गोलियां, 10 लोग हुए थे शहीद

तरियानी छपरा में 30 अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत से मुकाबला करते हुए अंग्रेजों की गोली से 10 लोग शहीद हो गए, वहीं 37 लोग जख्मी हो गए. यह घटना जलियांवाला बाग के बाद दूसरी सबसे बड़ी घटना है.

शिवहर: जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र के तरियानी छपरा में 30 अगस्त का दिन शहादत दिवस के रूप में मनाया जता है. शहीद स्मारक स्थल पर लोग पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हैं और देश के लिए शहीद हुए जवानों की शहादत को सलाम करते हैं. बता दें कि तरियानी छपरा वीरों की भूमि रही है. अगस्त क्रांति 1942 की घटना आज भी तरियानी छपरा के लोगों के दिलों में ताजा है. महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वाहन को लेकर बच्चे, महिलाएं, युवा, वृद्ध सभी ने बढ़-चढ़कर अंग्रेजों को भारत की भूमि से भगाने के लिए एकजुट होकर विरोध में भाग ले रहे थे.

इसी दौरान तरियानी छपरा में 30 अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत से मुकाबला करते हुए अंग्रेजों की गोली से 10 लोग शहीद हो गए, वहीं 37 लोग जख्मी हो गए. यह घटना जलियांवाला बाग के बाद दूसरी सबसे बड़ी घटना है. यहां के लोगों ने शहीदों के याद में स्वयं के स्तर और श्रमदान से शहीद स्थल के विकास की ठान ली है. शहीद स्मारक के विकास को लेकर लोग चंदा इकट्ठा कर स्मारक स्थल का विकास करने में लगे हुए हैं.

वहीं आज 30 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दरवेशी सिंह की पत्नी मोनिका देवी के द्वारा स्मारक स्थल पर झंडोत्तोलन किया गया. स्थानीय मुखिया श्याम बाबू सिंह के द्वारा पुस्तकालय और संग्रहालय के लिए 25 क्रांतिकारी कहानियों की किताबें दी गई हैं. इस दौरान मौके पर आरजेडी जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.

30 अगस्त 1942 को शहीद होने वालों में नवजद सिंह ,भूपण सिंह, जय मंगल सिंह, सुखदेव सिंह, सुंदर राम, बुधन महतो, बंसी दास, परसन साह, छठु साह, और बलदेव साह शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget