एक्सप्लोरर

पटना में BPSC के शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, CM हाउस के घेराव की थी तैयारी

Patna Lathicharge: सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थी सीएम हाउस का घेराव करने के लिए जा रहे थे. इन्हें पुलिस ने रोका. जब वे नहीं माने और आगे बढ़ते रहे तो इस दौरान लाठीचार्ज करना पड़ा.

Patna News: राजधानी पटना में मंगलवार (06 मई, 2025) की सुबह बीपीएससी (BPSC) के शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं. सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर ये सभी अभ्यर्थी सीएम हाउस का घेराव करने के लिए जा रहे थे. ये सभी टीआरई-3 के अभ्यर्थी हैं. पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि ये लोग सीएम हाउस का घेराव करने के लिए पहुंचे हैं तो उन्हें रोका गया. हटने के लिए कहा गया. जब शिक्षक अभ्यर्थी नहीं माने और आगे बढ़ते रहे तो इसी दौरान हल्का लाठीचार्ज भी किया गया.

यह पूरी घटना सीएम आवास के इलाके की है. यह वीवीआईपी इलाका है. लाठीचार्ज के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने मौके से हटा दिया. हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी लेकिन ठीक-ठाक थी. शिक्षक अभ्यर्थी हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे. इस पर लिखा था, "बीपीएससी टीआरई-3 सप्लीमेंट्री नहीं तो वोट नहीं", "युवाओं का हक मारने वालों को वोट नहीं", "सप्लीमेंट्री या फांसी दो", इसी तरह कई और बातें लिखी गईं थीं.

पटना में BPSC के शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, CM हाउस के घेराव की थी तैयारी

एक शिक्षक अभ्यर्थी के पिता भी प्रदर्शन में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि जो बच्चे टीआरई-3 में एक-दो नंबर से चूक गए हैं सप्लीमेंट्री रिजल्ट देकर उनको सफल घोषित करें. एक शिक्षक अभ्यर्थी सुभाष सिंह ने कहा कि हमलोग करीब 4 महीने से गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं. कोई भी अधिकारी, कोई भी जनप्रतिनिधि, कोई भी मंत्री, कोई भी सचिव नहीं बचा है जिसके पास हम लोग नहीं पहुंचे हैं. एक शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में बीपीएससी को पत्र भेज दिया है. एसीएस ने भी आश्वासन दिया लेकिन कुछ प्रक्रिया में नहीं है. हम लोग हताश हैं.

टीआरई-3 में निकली थी 87,774 पदों के लिए बहाली

बता दें कि बीपीएससी से शिक्षकों की बहाली हो रही है. तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए 87,774 पदों पर भर्ती निकली थी. 51 हजार पद पर ही पोस्टिंग हो रही है. शिक्षा मंत्री ने कुछ दिनों पहले सप्लीमेंट्री रिजल्ट का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है.

यह भी पढ़ें- गांजा नहीं दिया तो मार डाला… हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी, सुपौल का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget