एक्सप्लोरर

Land For Job Scam: तेजस्वी से आज दिल्ली में सीबीआई करेगी पूछताछ, डिप्टी सीएम बोले- लड़ेंगे और जीतेंगे

Tejashwi Yadav Statement: जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एक्शन में दिख रही है. इस मामले सें संबंधित पूछताछ को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे हुए हैं.

पटना: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से आज दिल्ली में सीबीआई (CBI) पूछताछ करेगी. जमीन के बदले नौकरी मामले (Land For Job Scam) में नई दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय में तेजस्वी की पेशी होगी. इस मामले को लेकर शनिवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग शुरू से ही जांच एजेंसियों को सहयोग करते रहे हैं. अभी जो देश का माहौल है इसमें झुकना बहुत ही आसान है और लड़ना मुश्किल है लेकिन हम लोगों ने लड़ने का फैसला किया है और इस लड़ाई में हमारी जीत भी होगी. वहीं, इस मामले को लेकर मीसा भारती से आज ईडी पूछताछ करेगी.

तेजस्वी यादव पहुंचे थे दिल्ली हाईकोर्ट

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी. सीबीआई मामले को लेकर तेजस्वी यादव दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हुए थे. इस पर तेजस्वी यादव को अदालत ने 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया था. सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि वह मार्च में तेजस्वी को गिरफ्तार नहीं करेंगे.

राउज एवेन्यू कोर्ट से मिल चुका है जमानत 

दिल्ली की विशेष राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी से जुडे़ मामले में आरजेडी के नेता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी है. अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 29 मार्च के लिए सूचिबद्ध किया है. 

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि 2004-2009 के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न ज़ोन में समूह डी में विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में उन्होंने अपनी ज़मीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को स्थानांतरित की थी. सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा कि भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में नियुक्तियां की गईं थी. 

ये भी पढ़ें: Jehanabad Cylinder Blast: जहानाबाद में सिलेंडर फटा, दुकानदार की मौत, चाय बनाते वक्त लीकेज से लगी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget