एक्सप्लोरर

Lalu Yadav ED Raid: ईडी एक्शन पर शिक्षा मंत्री ने RJD सुप्रीमो का वीडियो किया ट्वीट, लिखा- लालू न तब डरा था, न अब डरेगा

Bihar Politics: शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अपने बयान को लेकर बिहार की राजनीति में सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं, रविवार को ईडी की कार्रवाई पर लालू यादव को लेकर ट्वीट किया.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू परिवार पर ईडी (ED) की कार्रवाई की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. इसको लेकर बिहार जमकर बयानबाजी हो रही है. वहीं, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (Education Minister Chandrasekhar) ने लालू यादव (Lalu Yadav) का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है जिसमें लालू यादव ईडी और सीबीआई (CBI) को लेकर बोल रहे हैं. लालू यादव के बातों को सुनकर वहां मौजूद लोग खूब ताली बजाते दिख रहे हैं. वहीं, इस ट्वीट के कैप्शन में मंत्री चंद्रशेखर ने लिखा है कि 'लालू न तब डरा था, न अब डरेगा. लालू तनकर लड़ा था, लालू तनकर लड़ेगा.'

'छापा से हमलोग डरने वाले हैं क्या?'

शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा पोस्ट वीडियो में लालू यादव बोल रहे हैं कि जब-जब हमलोग उठते हैं तब-तब ये लोग ईडी और सीबीआई का छापेमारी करवाते हैं. छापा से हमलोग डरने वाले हैं क्या? इसके आगे लालू यादव बोल रहे हैं कि हमलोग आपको छाप देंगे. पहले जैसे शरीर पर 'छापा' जाता था वैसे ही देश की जनता छपईयां कर देगी.

ईडी मामले पर महागठबंधन और बीजेपी आमने-सामने

ईडी की छापेमारी को लेकर महागठबंधन और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. महागठबंधन के नेता कह रहे हैं कि जेडीयू के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए ये सब केंद्र कार्रवाई कर रही है. बिहार में बीजेपी को हार दिख रही है जिससे बीजेपी परेशान है. इस कार्रवाई पर शनिवार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आरजेडी के साथ गठबंधन होने के बाद ही लालू परिवार पर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई शुरू होती है. वहीं, इस बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि लालू परिवार घोटाला संलिप्त है. इस पर कार्रवाई हो रही है. इस मामले में तो पहले से जांच चल रही है.

शुक्रवार को ईडी ने की थी छापेमारी

बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू परिवार के यहां छापेमारी की. इसके साथ ही लालू यादव के करीबियों के यहां भी छापेमारी हुई थी. इस मामले को लेकर दिल्ली एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची सहित 24 जगहों पर छापा मारा गया था. इस छापेमारी लगभग 600 करोड़ रुपये की आपराधिक आय का पता चला है. इसके अलावा भी बहुत कुछ बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Rohini Acharya सिंगापुर से वीडियो कॉलिंग के जरिए लालू का ले रहीं हालचाल, कहा- 'इस उम्र में भी पिता BJP को दिखा रहे तारे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget