एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को कहा था पानी ढोने वाला, 'फायर' हो गईं लालू यादव की बेटी, PK को बताया BJP का 'दलाल'

Rohini Acharya Attack on Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने अपने जारी किए गए बयान में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर हमला किया था. उसी पर रोहिणी ने पलटवार किया है.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पदयात्रा कर रहे हैं. हर दिन लोगों से मिलते हैं और बात करते हैं. बीजेपी, आरजेडी, कांग्रेस सबके किए गए कामों की चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि जात-पात को देखकर नेता मत चुनें. गुरुवार (16 नवंबर) को बयान जारी करते हुए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और लालू यादव (Lalu Yadav) के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधा था. इसको लेकर अब पीके को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने शुक्रवार (17 नवंबर) को जवाब देते हुए खरी खोटी सुनाई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी आचार्य ने सख्त लहजे में पीके के लिए लिखा, "ये है कौन? इसको कोई पहचानता भी है?" रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पवन वर्मा, सीएम नीतीश कुमार, राहुल गांधी अभिषेक बनर्जी, जगन रेड्डी, स्टालिन का नाम लेते हुए प्रशांत किशोर का राजनीतिक पिता बता दिया.

रोहिणी आचार्य ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर बीजेपी की दलाली करते हैं इसलिए मीडिया की कृपा दृष्टि बनी रहती है. रोहिणी आचार्य ने एक्स के जरिए ही कहा कि प्रशांत किशोर को कोई भाव न दे, चला है तेजस्वी पर कीचड़ उछालने.

तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर ने क्या कहा था?

दरअसल, प्रशांत किशोर ने गुरुवार को अपने जारी किए गए बयान पर लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था. कहा था तेजस्वी यादव की क्या पहचान है? वो नौंवी फेल आदमी है. क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे. लालू के लड़के हैं इसलिए सब लोग जानते हैं.

राहुल गांधी पर की गई पीके की टिप्पणी क्या थी?

चुनावी रणनीतिकार ने राहुल गांधी पर भी हमला किया था. कहा था कि राजीव गांधी के लड़के हैं राहुल गांधी इसलिए वह कांग्रेस के बड़े नेता हैं. आपके बाबू जी की पार्टी है तो कोई भी नेता बन जाएगा. बाबूजी की दुकान है तो कोई भी जाकर बैठ जाएगा और मालिक हो जाएगा. इसमें आपकी योग्यता क्या है?

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2023: कोलकाता में हैं लालू, तेजस्वी, राजश्री, राबड़ी आवास में इस बार भी नहीं दिखेगी छठ की रौनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget