एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Patna Visit: 'हम सबके गुरु', पटना आने से पहले Lalu Yadav ने बनाया 'माहौल', CM नीतीश को लेकर कही बड़ी बात

बीजेपी सांसद छेदी पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही बात कही है. उनका आकलन एकदम सही है. मुख्यमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार कहीं भी जा सकते हैं.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) मंगलवार की शाम पटना आने वाले हैं. हालांकि, पटना आने से पहले ही उन्होंने अपने बयान से माहौल बनाना शुरू कर दिया है. दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को जमकर घेरा है. वहीं, हम (HAM) सुप्रीमो जीतन राम मांझी (Jitan ram manjhi) और मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) को लेकर भी बातचीत की.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

आरजेडी सुप्रीमो ने एनडीए में मुकेश सहनी की उपेक्षा के संबंध में कहा कि इस पर मैं क्या कहूं. उनके साथ क्या हो रहा है या क्या होगा इस पर मेरी क्या प्रतिक्रिया हो सकती है. वहीं, सहनी द्वारा उन्हें राजनीतिक गुरु बताने के संबंध में उन्होंने कहा कि गुरु तो हम सबके हैं. बेकार ही ये लोग इस तरह का उपद्रव कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी सांसद छेदी पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही बात कही है. उनका आकलन एकदम सही है. मुख्यमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार कहीं भी जा सकते हैं.

Bihar Politics: लालू यादव आज शाम आएंगे पटना, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल

इधर, जीतन राम मांझी द्वारा शरद यादव को लेकर बातचीत की बातों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है. मांझी ने शरद को राज्यसभा भेजने के संबंध में कुछ भी नहीं कहा है. हालांकि, इस दौरान जब विशेष राज्य के दर्जे के संबंध में उनसे पूछा गया तो उन्होंने सावल को टालते हुए कुछ भी नहीं कहा. 

सांसद छेदी पासवान ने कही ये बात

गौरतलब है कि बिहार एनडीए (Bihar NDA) में जारी खींचतान के बीच प्रदेश के सासाराम संसदीय क्षेत्र से बीजेपी (BJP) सांसद छेदी पासवान (Chedi Paswan) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीते दिनों दिल्ली में पत्रकार से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी ने बिहार में उन्हें अपना चेहरा बना कर भूल कर दी है. आज बिहार में बीजेपी के सभी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं. विशेष राज्य का दर्जा, जातीय जनगणना सहित कई मुद्दों पर बीजेपी को जेडीयू ब्लैकमेल करती है. ये बात बिल्कुल गलत है. 

दाउद से भी मिला सकते हैं हाथ

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी को अलेके ही चुनाव लड़ना चाहिए था. अकेले ही हम बहुमत में आ जाते. उनके सहयोग की हमें जरूरत नहींं थी. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने गलती कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो सत्ता में आने के लिए दाउद इब्राहिम के साथ भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें -

Vigilance Raid in Patna: बालू माफियाओं के 'जैक' रहे SDPO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

Chedi Paswan Statement: 'सत्ता के लिए दाउद से भी हाथ मिला लेंगे नीतीश', BJP सांसद के बयान पर मचा बवाल, RJD ने ली चुटकी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget