एक्सप्लोरर

Lalu Prasad Yadav: लालू यादव फिर एक बार RJD अध्यक्ष बनने को तैयार, आज करेंगे पार्टी प्रेजिडेंट चुनाव के लिए नामांकन

RJD Election: लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा 10 अक्टूबर को होगी. 9 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी.

RJD National President Election: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन करेंगे. लालू दोपहर क़रीब 12 बजे 13 VP House स्थित पार्टी ऑफिस में नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौक़े पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीक़ी, श्याम रजक, जय प्रकाश समेत अन्य आरजेडी नेता शामिल होंगे.

आज से राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. आज ही शाम 5 बजे वैध पाए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी.

लालू के निर्विरोध चुने जाने की पूरी उम्मीद

लालू यादव के फिर से आरजेडी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की पूरी संभावना है. 10 अक्टूबर को लालू प्रसाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी. इसके पहले 9 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. अगले दिन 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा. नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

हाल ही में बिहार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ था

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से पहले बिहार में प्रदेश स्तर के भी चुनाव संपन्न हुए हैं. जगदानंद दूसरी बार बिहार आरजेडी अध्यक्ष बने हैं. जगदानंद सिंह को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कहने पर फिर से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था. उनके खिलाफ किसी और कैंडिडेट में नामांकन नहीं किया. पिछले दिनों उन्हें आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया था.

लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर नजर

बता दें कि आरजेडी फिर से नीतीश कुमार के साथ गठबंधन करके सत्ता में वापस आ गई है. पार्टी वोट बैंक बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. यही वजह है कि संगठन को मजबूत किया जा रहा है. पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर अभी से निगाह बनाए हुए है. साथ ही विधानसभा चुनाव में पिछले प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की कोशिश भी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें

विदेश मंत्री Jaishankar ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, सिख युवती की किडनैपिंग और धर्म परिवर्तन पर सुनाई खरी-खरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget