एक्सप्लोरर

Bihar NDA में दरार पर बोले ललन सिंह- अभी तक तो सब ठीक है, जातीय जनगणना को बताया समय की मांग

सीएम नीतीश कुमार ने 27 मई को जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में बीजेपी शामिल होगी कि नहीं यह बड़ा सवाल है. इसी पर जेडीयू अध्यक्ष ने अपनी राय दी है.

पटना: जातीय जनगणना को लेकर बिहार में सियासी घमासान मचा है. इसको लेकर बिहार एनडीए (NDA) के दो घटक जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) की राह अलग-अलग नजर आ रही है. ऐसे में अटकलें लगने लगी हैं कि जातीय जनगणना का मुद्दा बीजेपी और जेडीयू की दोस्ती में दरार न डाल दे. वहीं, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सुर एक हैं. इन सब के बीच 27 मई को सीएम ने जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

वहीं, नीतीश कुमार ने जेडीयू के विधायकों की 27 मई तक पटना से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी है. इसपर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की प्रतिक्रिया आई है. मंगलवार को एक सवाल का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना मौजूदा समय की माग है. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या बिहार एनडीए में सब ठीक है? इसपर भी उन्होंने काफी सधा हुआ जवाब दिया. ललन सिंह ने कहा कि बिहार एनडीए में अभी तक तो सब ठीक है. कहां कोई दिक्कत है?

ये भी पढ़ें- Caste Census in Bihar: क्या बिहार में कुछ पार्टियां चाहती हैं कि सर्वदलीय बैठक न हो? मुकेश सहनी ने कह दी बड़ी बात

जिसने रेड डाला है वही बताएगा

लालू यादव के घर पर सीबीआई रेड के सवाल पर ललन सिंह ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा जिसने रेड डाला है वही बताएगा. गौरतलब है कि लालू यादव के पटना सहित करीब 17 ठिकानों पर बीते शुक्रवार को सीबीआई ने एक साथ छापा मारा था. लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले जमीन अपने परिवार के लोगों के नाम कराया है.

लालू के घर हुए रेड के लिए इन तीन नेताओं का बताया जिम्मेदार

वहीं, लालू यादव के घर पर हुए छापेमारी के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ललन सिंह, शरद यादव और शिवानंद तिवारी को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि इन तीनों नेताओं ने ही तब के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था. हालांकि, मामले के इतने साल बाद सीबीआई की कार्रवाई को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं. रेड के दौरान भारी संख्या में आरजेडी कार्याकर्ता राबड़ी आवास के बाहर जमा हो गए थे. इस दौरान सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए. आरजेडी कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका था.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: NDA में दरार के दावे को सुशील मोदी ने किया दरकिनार, कहा- 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget