एक्सप्लोरर

बिहारः उपेंद्र कुशवाहा से मिले ललन सिंह, कहा- किसी की छाती पर सांप लोट रहा तो हम क्या करें?

Bihar Politics: ललन सिंह ने कहा कि विरोधी का काम ही कुछ ना कुछ कहना, लेकिन मेरे और उपेंद्र कुशवाहा में कोई अंतर नहीं है. हम दोनों को मिलकर ही पार्टी को मजबूत करना है.

पटनाः जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के घर जाकर उनसे मुलाकात की है. मुलाकात के बाद ललन सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. एक सवाल पर कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा में तल्खियां आ गई हैं इसपर ललन सिंह ने कहा कि विरोधी का काम ही कुछ ना कुछ कहना, लेकिन मेरे और उपेंद्र कुशवाहा में कोई अंतर नहीं है.

ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के साथ लोक दल से ही काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात से अगर किसी की छाती पर सांप लोट रहा है तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं. कहा कि हम दोनों को मिलकर ही पार्टी को मजबूत करना है. जेडीयू का सिर्फ एक ही नेता है और वह हैं नीतीश कुमार. पार्टी मजबूत होगी तो नेता भी मजबूत होंगे और साथ ही हम सब मजबूत होंगे.

ललन सिंह को उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कर्मठ

इस मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट कर तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्रणाम करते दिख रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने मुलाकात के बाद रविवार को ट्वीट कर लिखा, “जनता दल (यूनाइटेड) के कर्मठ और समर्पित साथी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी से मेरे पटना स्थित आवास पर मुलाकात हुई.”

बता दें कि ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले भी उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी. उस समय भी इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी. हालांकि इसपर जब सवाल किया गया तो ललन सिंह ने कहा कि यह दूसरी मुलाकात क्यों है. हम तो लगातार मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: RJD के पोस्टर से तेजस्वी यादव ‘गायब’, लालू-राबड़ी के साथ तेजप्रताप यादव को मिली जगह

Bank Loot: समस्तीपुर में 16.76 लाख की लूट, 4 की संख्या में आए बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget