एक्सप्लोरर

Darbhanga News: कार्यकर्ता सम्मेलन में गुटबाजी से बिफरे ललन सिंह, नीतीश कुमार और जेडीयू को लेकर दिया ये बयान

Bihar News: दरभंगा में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में गुटबाजी देखने को मिली. नारेबाजी से नाराज होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मंच से उतर कर सामने लगी कुर्सी पर आ कर बैठ गए.

दरभंगा: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बच्चे के हाथों में भावी सांसद की तख्ती देखकर बिफर पड़े. ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू के नेता सिर्फ एक नीतीश कुमार और पार्टी भी एक जेडीयू है. हम सब केयर टेकर हैं. जिंदाबाद करना है तो सिर्फ नीतीश कुमार जिंदाबाद और जेडीयू जिंदाबाद का नारा लगाये और किसी का नहीं. दरभंगा में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचते ही हर चौक चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह का स्वागत किया.

मंच पर पहुंचते ही जेडीयू कार्यकर्ताओं ने हुड़दंग किया और अपने-अपने नेता को सांसद प्रत्याशी बनाने को लेकर नारेबाजी करने लगे. कोई संजय झा जिंदाबाद तो कोई अली असरफ फातमी जिंदाबाद करने लगा. दरभंगा का सांसद कैसा हो अली असरफ फातमी जैसा हो जैसे नारे लगा रहे थे.

ललन सिंह ने भाषण में भी किया नाराजगी का जिक्र 

स्वागत कार्यक्रम चल ही रह था कि नारेबाजी से परेशान और नाराज होकर अध्यक्ष ललन सिंह मंच से उतर कर मंच के सामने कुर्सी पर आ कर बैठ गए और काफी नाराज दिखे. उनके बगल में संजय झा बैठ गये. बगल में विधायक बिनय चौधरी भी आ कर खड़े हो गये, लेकिन मंच पर अली असरफ फातमी बैठे रहे. मंत्री मदन सहनी सहित कई नेता मंच पर बैठे रहे. माहौल गर्म था. नाराजगी का जिक्र ललन सिंह ने अपने भाषण में भी किया.

दरभंगा में लोकसभा चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशी अपना जोर आजमाने में लगे हैं. जिसका आज कार्यकर्ता सम्मेलन में भी झलक देखने को मिला. हद तो तब हो गई जब बच्चों के हाथों में स्लोगन लिखे बैनर भी थमा दिये गये. जिसका तस्वीर अब वायरल हो रहा है. उस बैनर पर अध्यक्ष के स्वागत के साथ अली असरफ फातमी को दरभंगा का भावी सांसद बताया गया था और निवेदक के नाम पर उनके पुत्र और पूर्व विधायक फराज फातमी का नाम लिखा था.

दरअसल जनता दल यूनाइटेड के अंदर चल रहे अंतर कलह की झलक सर्किट हाउस में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में देखने को मिला जहां बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा के समर्थकों द्वारा नारेबाजी की गयी थी कि दरभंगा का सांसद कैसा हो संजय झा जैसा हो इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी नाराज दिखे थे. 

अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग किसी का नारा मत लगाइये. इस पार्टी का नेता सिर्फ एक है उसका नाम है नीतीश कुमार. पार्टी भी एक है उसका नाम जनता दल यूनाइटेड. हम सब केयर टेकर हैं. चाहे वो हम हो या अली असरफ फातमी हो. चाहे मदन सहनी हो संजय झा या मंगनीलाल मण्डल हो. एक नारा लगाइये नीतीश कुमार जिंदाबाद, जनता दल यूनाइटेड जिंदाबाद और किसी का नारा कभी मत लगाइये.

अभी चुनाव का समय नहीं है. अभी पार्टी को मजबूत करने का समय है. अगर पार्टी को सशक्त करना है तो जनता दल यूनाइटेड जिंदाबाद करें. महागठबंधन जिसको यहां से टिकट देगी. हम लोग मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे. वहीं संजय झा ने भी कहा कि पूरा ध्यान पार्टी को मजबूत करने पर लगाएं जिनको टिकट देना है वो नीतीश कुमार और अध्यक्ष तय करेंगे समय आने पर होगा उन पर छोड़ दीजिये. 

वहीं फातमी ने खुद को शर्मिंदा होने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओ को नारा नहीं लगाने की बात कहते हुए अध्यक्ष  ललन सिंह को मंच पर आने को लगातार कई बार  कहते रहे लेकिन अध्यक्ष मंच पर नहीं आये,अंत में फातमी ने कहा वो नीचे ही रहेंगे. समय आने पर मंच पर आएंगे. कुल मिलाकर कार्यकर्ता सम्मेलन में जेडीयू की अंतर्कलह दिखी और बच्चों के हाथों में तख्ती जिसका फोटो वायरल हो रहा है अपने आप में दरभंगा लोकसभा की सीट की कहानी लिख रहा है. 

इसे भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को देखने लाखों की संख्या में तरेत पाली पहुंचे भक्त, दुरुस्त नहीं दिखी आयोजक की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget