एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A में PM की रेस से नीतीश कुमार आउट? JDU सांसदों ने दिल्ली में CM से की मुलाकात

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. उनके दिल्ली प्रवास पर जेडीयू के बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की है.

JDU MPs Meet Nitish Kumar: दिल्ली (Delhi) में विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) की बैठक के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से उनकी पार्टी जेडीयू (JDU) के सांसदों ने मुलाकात की. यह मुलाकात नीतीश कुमार के दिल्ली स्थित आवास पर हुई. इंडिया गठबंधन की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई थी जिसमें शिरकत करने नीतीश कुमार दिल्ली गए थे. 

जेडीयू के 10 सांसद, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा भी कामराज लेन स्थित नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे. जेडीयू की ओर से तस्वीरें ट्वीट की गई हैं. कैप्शन में लिखा गया है, ''माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर पार्टी के सांसदों से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह जी भी मौजूद रहे.'' नीतीश कुमार से सांसद कविता सिंह, आलोक कुमार सुमन, अजय मंडल,महाबली सिंह, दिनेश चंद्र यादव, रामप्रीत मंडल, चंदेश्वर चंद्रवंशी, दिलेश्वर कामत, दुलाल चंद्र गोस्वामी और सुनील कुमार ने मुलाकात की.

इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले चर्चा में रहा नीतीश के लिए बनाया गया पोस्टर
 इंडिया गठबंधन की बैठक के आयोजन में नीतीश कुमार के साथ ही बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव भी पहुंचे थे. लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने इस बैठक को सफल करार दिया था और कहा था कि सीट शेयरिंग समेत रैली को लेकर 15-20 दिन के अंदर फैसला हो जाएगा. उधर, बैठक से पहले नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए पोस्टर काफी चर्चा में रहे जिसमें 'एक निश्चिय चाहिए, एक नीतीश चाहिए' लिखा गया था. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इस बैठक के एजेंडे में पीएम उम्मीदवार पर चर्चा शामिल नहीं थी लेकिन फिर भी टीएमसी की ममता बनर्जी ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा गया था. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन भी किया. ऐसे में सियासी गलियारे में ये कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में पीएम की रेस से नीतीश कुमार बाहर हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Election 2024: ...तो CM नीतीश कुमार की पार्टी ले सकती है चौंकाने वाला फैसला! दो बातों से मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
विधान परिषद से उद्धव ठाकरे के विदाई समारोह में CM फडणवीस बोले, 'राजनीति में मतभेद...'
विधान परिषद से उद्धव ठाकरे के विदाई समारोह में CM फडणवीस बोले, 'राजनीति में मतभेद...'
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
Heart Attack Risk Factors: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम क्यों होते हैं हार्ट अटैक के मामले, क्या है कारण?
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम क्यों होते हैं हार्ट अटैक के मामले, क्या है कारण?
Embed widget