एक्सप्लोरर

Kumbh 2025: कुंभ स्नान करने वाले ध्यान दें! बिहार से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें डिटेल्स

Mahakumbh: ये ट्रेनें दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गाजीपुर सिटी और वाराणसी के रास्ते चलेंगी. इनमें एसएलआरडी के 02, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे.

Kumbh Special Train: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस साल महाकुंभ लग रहा है. ऐसे में बिहार से जाने वाले यात्रियों को दिक्कत ना हो इसको देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है. एक ट्रेन जयनगर से तो दूसरी ट्रेन दरभंगा से चलेगी. गाड़ी सं 05285 जयनगर-झूंसी कुंभ मेला स्पेशल 10, 24 एवं 31 जनवरी और 28 फरवरी को जयनगर से चलेगी. गाड़ी सं 05295 दरभंगा-झूंसी कुंभ मेला स्पेशल 25 जनवरी, 15 और 22 फरवरी के साथ एक मार्च को दरभंगा से प्रस्थान करेगी.

05285/05286 जयनगर-झूंसी-जयनगर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गाजीपुर सिटी और वाराणसी के रास्ते चलेगी. 05285 जयनगर-झूंसी कुंभ मेला स्पेशल 10, 24 एवं 31 जनवरी और 28 फरवरी को जयनगर से 23.50 बजे खुलेगी. अगले दिन 01.00 बजे दरभंगा, 03.30 बजे मुजफ्फरपुर, 04.35 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 12.40 बजे वाराणसी और 15.45 बजे झूंसी पहुंचेगी. वापसी में यह गाड़ी (05286) 11 एवं 25 जनवरी, एक फरवरी और 01 मार्च को झूंसी से 17.45 बजे खुलकर 21.05 बजे वाराणसी, अगले दिन 04.05 बजे हाजीपुर, 05.10 बजे मुजफ्फरपुर, 08.10 बजे दरभंगा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 10.15 बजे जयनगर पहुंचेगी.

05295/05296 दरभंगा-झूंसी-दरभंगा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गाजीपुर सिटी और वाराणसी के रास्ते चलेगी. 05295 दरभंगा-झूंसी कुंभ मेला स्पेशल 25 जनवरी, 15 और 22 फरवरी एवं 01 मार्च को दरभंगा से 21.00 बजे खुलेगी. अगले दिन 22.30 समस्तीपुर, 23.25 बजे मुजफ्फरपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 07:05 बजे वाराणसी और 10:00 बजे झूंसी पहुंचेगी. वापसी में (05296) 26 जनवरी, 16 एवं 23 फरवरी और 02 मार्च को झूंसी से 12:10 बजे खुलेगी. 15:35 बजे वाराणसी, अगले दिन 22:40 बजे हाजीपुर, 23:45 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 01:00 बजे समस्तीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 02:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. 

बता दें कि इस दोनों मेला स्पेशल ट्रेनों में एसएलआरडी के 02, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच समेत कुल 16 कोच होंगे. प्रयागराज में हो रहे कुंभ मेला स्पेशल गाड़ियों के संचालन की घोषणा से श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों में खुशी देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- …तो प्रशांत किशोर ने झूठ बोला? '25' वाला शर्त माने तब मिली जमानत, रिहाई पर बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget