एक्सप्लोरर

KK Pathak News: केके पाठक का नया फरमान, सरकारी स्कूल वाले छात्र हो जाएं सावधान! कोचिंग संस्थान के लिए नियम टाइट

Bihar Education Department: कोचिंग संस्थान में अगर सरकारी या गैर सरकारी शिक्षक पढ़ाते हैं तो उन्हें अविलंब हटाने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी को सूचना देने के लिए भी कहा गया है.

पटना: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) की विभाग में जब से एंट्री हुई है हड़कंप मचा हुआ है. पूरे बिहार के सरकारी स्कूलों में लगातार अधिकारी औचक निरीक्षण तो कर ही रहे हैं अब केके पाठक की नजर बिहार के निजी कोचिंग संस्थानों पर भी है. केके पाठक के निर्देश के अनुसार अब सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कोई भी कोचिंग संस्थान नहीं चलाए जाएंगे. इस समय को छोड़कर किसी भी समय में वह पूरी तरह स्वतंत्र है. इसके लिए 31 अगस्त के बाद विभाग कार्रवाई करेगा.

अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र के जरिए निर्देश दिया है कि एक अगस्त से सात अगस्त तक सभी कोचिंग संस्थानों की लिस्ट बना लें. इसके बाद आठ से 16 अगस्त के बीच में उन सभी कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक करके उन्हें यह निर्देश दें कि सुबह 9 बजे से 4 बजे तक कोचिंग नहीं चलाएं. 16 से 31 अगस्त दंडाधिकारी नियुक्त करके जो कोचिंग संस्थान उस समय में खुले रहेंगे उनको चेतावनी दें. अगर 31 अगस्त के बाद भी कोचिंग संस्थान समय में बदलाव नहीं करते हैं तो उन पर शिक्षा विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा.

कोचिंग संस्थान पर हो सकती है कार्रवाई

केके पाठक ने पत्र में यह भी लिखा है कि सभी जिलाधिकारी कोचिंग संस्थानों के मालिकों को यह भी निर्देश दें कि कोचिंग संस्थान में अगर सरकारी या गैर सरकारी शिक्षक पढ़ाते हैं तो उन्हें अविलंब हटा दें. इसकी सूचना जिलाधिकारी को दें नहीं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

कोचिंग संस्थान पर निर्णय लेने का कारण पत्र में बताया गया है. लिखा गया है कि एक जुलाई 2023 से विद्यालयों में गहन अनुश्रवण की व्यवस्था स्थापित की गई है. 25 हजार से अधिक विद्यालयों का अनुश्रवण हो रहा है. इसमें डीएम से लेकर कई बड़े अधिकारी औचक निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान यह पाया गया है कि नौ से चार बजे तक कोचिंग संस्थान खुले होने के कारण छात्रों की उपस्थिति कम पाई जा रही है. खासकर 9वीं से लेकर 12वीं तक के क्लास में यह स्थिति देखी जा रही है. इसके साथ ही स्कूल के कई शिक्षक भी कोचिंग में इस अवधि में पढ़ाने चले जाते हैं. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है.

75 फीसद से कम ने हो अटेंडेंस

शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए भी कड़ा निर्देश जारी किया है. केके पाठक ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में लिखा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक नीतिगत निर्णय लिया गया है और सूचना भी प्रकाशित की गई है कि अगर छात्र का अटेंडेंस 75 फीसद से कम रहेगा तो वे बोर्ड की परीक्षा में नहीं बैठ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: दिल्ली जाने से पहले लालू ने कही बड़ी बात, विपक्षी एकता की तीसरी बैठक से पहले करना है ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget