एक्सप्लोरर

KK Pathak: एक्शन में केके पाठक, स्कूल के जांच अधिकारियों पर नकेल कसने की तैयारी, भेजने होंगे शिक्षकों के साथ फोटोग्राफ

Bihar Education Department: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक अपने सख्त रवैया के लिए जाने जाते हैं. वहीं, उन्होंने अब स्कूल के जांच अधिकारियों को भी निर्देश दिया है.

पटना: विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर अलर्ट मोड में दिखने वाले शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) एक बार फिर एक्शन में दिख रहे हैं. इस बार केके पाठक ने शिक्षकों के साथ-साथ जांच अधिकारियों पर भी नकेल कसने की तैयारी की है. अब जांच अधिकारियों को सिर्फ रिपोर्ट ही नहीं शिक्षकों के साथ फोटोग्राफ भी भेजने होंगे. शुक्रवार को केके पाठक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और कई निर्देश दिए. 

निरीक्षण पदाधिकारियों को भी दिए निर्देश

केके पाठक निर्देश दिया है कि सभी निरीक्षण पदाधिकारी एवं कर्मी सुबह 8:30 बजे विद्यालय निरीक्षण हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें और सुबह 9:00 बजे विद्यालय में शिक्षकों के साथ फोटोग्राफ लेकर उसी वक्त ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति वाले स्कूलों में दोनों पाली में निरीक्षण किया जाए. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि शाम 7:30 बजे सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉल पर मीटिंग करें. 

केके पाठक के निर्देश के बाद सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं और शुक्रवार को ही सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र के जरिए आदेश का पालन करने का निर्देश दिए हैं.

शिक्षकों को समय पर मिलेगा वेतन

शिक्षकों पर सख्ती दिखाने के साथ-साथ शिक्षकों की समस्या का निदान के लिए भी केके पाठक तत्पर दिख रहे हैं. केके पाठक ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि हर हाल में नियमित तथा नियोजित शिक्षकों को महीने की पहली तारीख को वेतन भुगतान किया जाना चाहिए. महीने के अंत में वेतन भुगतान की संबंधित सभी आवश्यक तैयारी कर ली जाए और अगले महीने की पहली तारीख को हर हाल में सभी शिक्षकों को वेतन भुगतान किया जाए. बता दें कि नियोजित शिक्षकों का वेतन सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिलता है जो लगभग 8 तारीख से 15 तारीख के बीच में मिलता है. अब केके पाठक ने शिक्षकों को वेतन के लिए भी निर्देश दिए हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Cabinet Expansion: शाहनवाज हुसैन और नितिन नवीन बनेंगे नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री? सामने आई ये बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget