एक्सप्लोरर

Khelo India: 'जो खेलेगा, वही खिलेगा', बिहार में पहली बार खेलो इंडिया गेम्स का होने जा रहा आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह

बिहार खेल विश्वविद्यालय भी जून से पाठ्यक्रम शुरू करेगा, जिसे यूजीसी से मान्यता प्राप्त हो चुकी है. इससे राज्य के युवाओं को खेल प्रशासन में भी करियर बनाने का अवसर मिलेगा. 

Khelo India Games: बिहार पहली बार खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी करेगा और इसे लेकर राज्य में जबरदस्त उत्साह है. चार मई से 15 मई तक आयोजित हो रहा है. इस आयोजन में देशभर से लगभग 8500 खिलाड़ी 27 खेल विधाओं में हिस्सा लेंगे. बिहार के खिलाड़ी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री के माध्यम से सभी खेलों में भाग ले रहे हैं. इस आयोजन के जरिए राज्य पहली बार राष्ट्रीय खेलों के बड़े मंच पर अपनी क्षमता और तैयारियों को पेश करेगा.

खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि बिहार अब खेल के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के रास्ते पर है. उन्होंने कहा कि पहले धारणा थी “खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब”, लेकिन अब सरकार का नारा है, “जो खेलेगा, वही खिलेगा”. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय मंच तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं.

पंचायत स्तर तक खेल संरचना का विस्तार 

प्रदेश के 8053 पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है और हर पंचायत में एक खेल क्लब स्थापित किया जा रहा है. साथ ही, 25 जिलों में व्यायामशालाओं का निर्माण भी पूरा हो चुका है, जिससे गांवों तक खेल की पहुंच संभव हो रही है.

बी. राजेंद्र ने बताया कि ‘मशाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम’ के तहत स्कूल स्तर पर बच्चों की प्रतिभा को चिह्नित किया जा रहा है. अब तक लगभग 15.5 लाख बच्चों का डाटाबेस तैयार किया गया है, जो भविष्य के लिए एक मजबूत आधार बनेगा. ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और सुविधाएं ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने के लिए राज्यभर में 27 एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं.

इन केंद्रों पर खिलाड़ियों को पढ़ाई और खेल दोनों का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोच प्रशिक्षण दे रहे हैं. साथ ही खिलाड़ियों के रहने, खाने और खेल सामग्री की भी व्यवस्था की गई है. सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कमी की बात स्वीकार करते हुए बी. राजेन्दर ने कहा कि अब वेबसाइट और डिजिटल चैनलों के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जा रही है.

खिलाड़ी जिलों में मौजूद एकलव्य केंद्रों में जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. बिहार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नया इतिहास लिखने की तैयारी कर रहा है. पटना के पुनपुन में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना तैयार की गई है. इसके अलावा, बिहार खेल विश्वविद्यालय भी जून से पाठ्यक्रम शुरू करेगा, जिसे यूजीसी से मान्यता प्राप्त हो चुकी है. इससे राज्य के युवाओं को खेल प्रशासन में भी करियर बनाने का अवसर मिलेगा.

मेडल लाओ, नौकरी पाओ: सरकार का सीधा संदेश 

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने आकर्षक छात्रवृत्ति योजनाएं बनाई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये तक और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी. इसके साथ ही मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का भी मौका मिलेगा. बी. राजेंद्र ने कहा कि सरकार हर खिलाड़ी के साथ मजबूती से खड़ी है और बिहार खेल की नई ऊंचाइयों तक जाने के लिए प्रतिबद्ध है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget