एक्सप्लोरर

ये मामला नॉर्मलाइजेशन का…! BPSC पर भड़के खान सर, कहा- 'आयोग ने ही सारा कांड किया'

BPSC Candidates Protest: धांधली को लेकर खान सर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को दे दिया जाए. अंधा भी देख लेगा कि धांधली हुई है. विद्यार्थी री-एग्जाम से कम कुछ नहीं मांगेंगे.

Khan Sir News: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को फिर से कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके पीछे वजह है कि पटना के बापू परीक्षा सेंटर के एग्जाम को रद्द कर दिया गया है और यहां का एग्जाम फिर से होगा. इस सेंटर पर करीब 12 हजार अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हुए थे. पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे अभ्यर्थियों के बीच शुक्रवार (27 दिसंबर) को खान सर फिर पहुंचे. उन्होंने आयोग को ही पूरी तरह से जिम्मेदार बताया.

एबीपी न्यूज़ से खान सर ने कहा, "12 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द की गई यानी 50 सेंटर के बराबर का एग्जाम एक दिन में रद्द करा दिया गया. अगर 50 सेंटरों को अलग पेपर देंगे तो ये मामला धांधली का बाद में आएगा पहले नॉर्मलाइजेशन का आ जाएगा. ये मामला नॉर्मलाइजेशन का है. आयोग के पास अगर इंसानियत है तो खुद ही पूरी परीक्षा रद्द कर देनी चाहिए. जब उनसे परीक्षा नहीं हो पा रही है तो क्यों आयोग में बैठे हैं?"

इस सवाल पर कि कहा जा रहा है अन्य 911 जो सेंटर हैं वहां कदाचार मुक्त परीक्षा हुई है. इस पर खान सर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को दे दिया जाए. अंधा भी देख लेगा कि धांधली हुई है. हर सेंटर से सीसीटीवी फुटेज को दे दिया जाए. दोबारा जांच हो. विद्यार्थी री-एग्जाम से कम कुछ नहीं मांगेंगे. हम पुलिस वाले से भी कहेंगे कि लाठी मत चलाइए. ये आप ही के सीनियर बनेंगे. भविष्य के अधिकारी हैं. कल सैल्यूट करना पड़ेगा. 

खान सर बोले- 'आयोग गुमराह कर रहा'

एक सवाल के जवाब में खान सर ने कहा, "विपक्षी दल गुमराह नहीं कर रहा है, आयोग गुमराह कर रहा है. आयोग एक नोटिफिकेशन जारी कर दें हम कह रहे हैं ये सारे बच्चे चले जाएंगे. आयोग ने ही सारा कांड किया है. जो कांड किया है उससे आप कर्म की उम्मीद करते हैं? आयोग कर्म नहीं कांड करता  है."

खान सर ने कहा कि सोनू कुमार नाम के अभ्यर्थी ने आत्महत्या की. परीक्षा में धांधली हुई. इसके बाद तनाव में था और इस कारण उसने आत्महत्या की. 13 दिसंबर को उसने परीक्षा दी थी. वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा. री-एग्जाम हमारा हक है. बता दें पूरे बिहार में 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. 912 सेंटर बनाए गए थे.

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर के घर पहुंची पुलिस, PK बोले- 'सरकार से, मुख्यमंत्री से मैं आग्रह करूंगा कि…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget