एक्सप्लोरर

KC Tyagi Resigns: जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से केसी त्यागी ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह

KC Tyagi News: केसी त्यागी के जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफे की चर्चा बिहार की सियासत में होने लगी है. वहीं, राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.

KC Tyagi Resigns: केसी त्यागी ने जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया. निजी कारणों का हवाला देते हुए केसी त्यागी ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है. राजीव रंजन प्रसाद अब जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे. पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने रविवार को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है.

जेडीयू महासचिव ने जारी किया पत्र

जेडीयू महासचिव आफाक अहमद खान के जारी पत्र में लिखा गया है कि 'जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार) ने राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है. केसी त्यागी, जो प्रवता के पद पर पार्टी में है, उन्होंने निजी कारण से पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है.'

विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को झटका

बता दें कि केसी त्यागी जेडीयू के दिग्गज और कद्दावर नेता माने जाते हैं. सीएम नीतीश के काफी करीबी हैं. हर मुद्दा पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केसी त्यागी का राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है. एक तरफ सीएम नीतीश इन दिनों पार्टी को लेकर काफी सक्रिय दिख रहे हैं. पार्टी पदाधिकारियों में लगातार बदलाव कर संगठन को मजबूत करने में लगे हैं तो दूसरी तरफ केसी त्यागी का इस्तीफा पार्टी के लिए नुकसानदायक है. वहीं, कुछ दिन पहले केसी त्यागी ने इजराइल मामले में विपक्ष के साथ सुर मिलाया था. उन्होंने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा था कि केंद्र सरकार को इजरायल की मदद तत्काल बंद कर देनी चाहिए. अब उनका इस्तीफा सामने आया है. इससे जेडीयू को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं.

ये भी पढे़ं: Giriraj Singh News: 'भविष्य में ऐसी...', गिरिराज सिंह पर हमला की घटना पर CM नीतीश की पार्टी का आया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget