एक्सप्लोरर

Katihar News: श्राद्ध में भोज खाने से कटिहार में सैकड़ों लोग बीमार, पेट दर्द के बाद उल्टी हुई, स्कूल बना अस्थायी अस्पताल

Katihar Food Poisoning: कटिहार के कोढ़ा प्रखंड का मामला है. सोमवार की शाम गांव में भोज था. यहीं गांव के लोग खाना खाने गए थे. कुछ को बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भी भेजा गया है.

कटिहार: बिहार के कटिहार में श्राद्धकर्म में भोज खाने से मंगलवार को सैकड़ों लोग बीमार हो गए. बीमार लोगों की संख्या 250 के आसपास बताई जा रही है. इसमें बच्चे से लेकर बूढ़े और महिलाएं भी शामिल हैं. मामला जिले के कोढ़ा प्रखंड की विषहरिया पंचायत के शिशिया गांव का है. सभी एक ही गांव के हैं. सोमवार की शाम गांव में भोज था. यहीं खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी.

तीन लोगों की हालत गंभीर

बताया जाता है कि सैकड़ों लोगों में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. तीनों को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं अन्य लोगों को इलाज के लिए पंचायत के एक आदर्श मध्य विद्यालय शिशिया में ही अस्थायी अस्पताल बनाया गया है. यहीं सबका इलाज चल रहा है. भोज में चावल, दाल और सब्जी खाने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ी है.

एक बीमार शख्स ने बताया कि रात में भोज खाने के बाद सबको उल्टी, दस्त और पेट में दर्द होने लगा. आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई. सभी बीमार लोगों को गांव के ही सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया. लगभग 40 की संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों ने इलाज शुरू किया. स्लाइन चढ़ाया गया और जरूरत के अनुसार कुछ लोगों को दवाई दी गई. इलाज के बाद अब सबकी हालत ठीक है. कुछ लोग ठीक हो गए तो उन्हें घर भी भेजा गया. 

मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन

इधर मामले की जानकारी के बाद सिविल सर्जन भी पहुंचे. जनप्रतिनिधि भी पहुंचे. लगातार सभी बीमार लोगों पर नजर रखी जा रही है. सिविल सर्जन खुद से बीमार लोगों को देख रहे हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधि, डॉक्टर और बीमार लोगों ने भी कहा है कि भोज खाने से सबकी तबीयत बिगड़ी है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: गया में कमरे से लटका मिला मां-बेटे का शव, 17 दिन पहले महिला के पति की हुई थी मौत, सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget