एक्सप्लोरर

Bihar: कटिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही, बीडीओ पर गिरी गाज, निलंबन के साथ जांच शुरू

Bihar News: कटिहार के बारसोई बीडीओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के आरोप में निलंबित किया गया है. साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही और गलत व्यवहार की वजह से की गई है. कटिहार जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक बीडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है और आगे की प्रक्रिया जारी है.

बीडीओ पर दुष्प्रचार का आरोप

बारसोई के बीडीओ ने पुनरीक्षण कार्य को लेकर न्यूज पेपरों और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई. इसे नियमों का उल्लंघन माना गया. इसको लेकर जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया और विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.

दूसरे अधिकारियों को भी चेतावनी

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक पुनरीक्षण कार्य को समय पर पूरा करें. किसी भी तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी.

कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बता दें कटिहार जिले में 25 जून 2025 से निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर एन्युमेरेशन प्रपत्र देना, उनको जमा करना और बीएलओ एप पर डाटा अपलोड करने का काम किया जा रहा है. अब तक 83% प्रपत्र जमा हो चुके हैं और 65.67% डाटा अपलोड किया जा चुका है. सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बाकी कार्य 26 जुलाई 2025 तक पूरा कर लिया जाए.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्य को तेजी से और पारदर्शी तरीके से पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है. बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे बचे हुए प्रपत्रों का संग्रहण और डाटा अपलोडिंग जल्द से जल्द करें. यह कार्य जिले में स्वच्छ और सटीक निर्वाचक सूची तैयार करने के लिए जरुरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget