एक्सप्लोरर

Exclusive: बिहार में SIR पर छिड़ी सियासी जंग, चुनाव आयोग पर सवाल, जानें abp न्यूज पर क्या बोले पक्ष और विपक्ष के नेता

Bihar SIR: बिहार में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने एसआईआर को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसे लेकर बिहार में सियासी जंग छिड़ गई है. एबीपी न्यूज पर इसे लेकर नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का एसआईआर अभियान चल रहा है. राज्य में अब तक 86.32 प्रतिशत गणना प्रपत्र एकत्र किए गए हैं. 10 दिन और शेष हैं. 12 प्रतिशत फार्म भरना अभी बाकी है. अलग- अलग कारणों से लगभग 35.70 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक साढ़े पांच लाख लोगों का नाम दो-दो बार दर्ज है. 

क्या थी वीआईपी चीफ मुकेश सहनी का बयान?

इस बीच बिहार में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि किसी भी कीमत पर एसआईआर बिहार में बर्दाशत नहीं किया जाएगा और इसे लेकर दंगल होगा. बीएलओ के घर जला देंगे. उनके इस बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. स्ता पार्टी के तमाम नेता मुकेश सहनी और महागठबंधन पर हमलावर हैं.

इसे लेकर एबीपी न्यूज के महादंगल कार्यक्रम में सत्ता पार्टियों के प्रवक्ताओं ने इस बयान को गलत ठहराया, जबकि विपक्ष के नेताओं ने कहा कि ये गरीब  लोगों के साथ अन्याय है. इतने कम समय में दो महीने पहले ये क्यों कराया जा रहा है. सवाल इस पर है. एआईएमआईएम नेता असीम वकार ने कहा कि पटना में अधार कार्ड मान्य है, लेकिन सीमांचल में नहीं ऐसा कैसे हो सकता. सरकार की मंशा पर सवाल है कि आखिर 2024 के लोकसभा चुनाव में यही वोटर थे, वो वैध कैसे हो गए और वही अब बाहरी हो गए. 

एबीपी न्यूज पर पूछे गए सवाल के जवाब में जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कैसे-कैसे बयान आ रहे हैं. जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो बयान देने का क्या मतलब है. ये डिबेट ही क्यों हो रहा है. ये चुनाव आयोग पर छोड़ दीजिए. इस पर कोर्ट ने तो सवाल पूछे ही हैं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि ये चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को मानते हैं या नहीं, इनको बताना चाहिए. बैक डोर से एनआरसी कैसे आ जाएगा और केवल मुसलमान के नाम कैसे कट जाएंगे. नेपाल में कौन हैं, म्यांमार में कौन हैं?

वहीं आरजेडी के बादशाह आलम से जब पूछा गया कि आपके महागठबंधन के नेता बीएलओ का घर जलाने की बात करते हैं, ये कैसी भाषा है, तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि बीजेपी गरीब और वंचितों को वोटर लिस्ट से हटाने का काम कर रही है. बीएललो का घर नहीं जल रहा है. गलत तरीके से फार्म भरा जा रहा है. बीएलओ घूस ले रहे हैं. 

प्रपत्र जमा करने के लिए बचे हैं 10 दिन 

बता दें कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में शेष मतदाताओं के भरे हुए गणना प्रपत्र जमा करने के लिए लगभग एक लाख बीएलओ घरों का दौरा जल्द ही शुरू करेंगे. बीएलओ उन घरों का भी फिर से दौरा करेंगे, जहां मतदाता पिछले दौरों में अस्थायी रूप से अनुपस्थित रहे थे. बिहार में चल रहे विशेष पुनरीक्षण में भरे हुए गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि में 10 दिन और बचे हैं.

मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और एक से अधिक स्थानों पर नामांकित लोगों को ध्यान में रखते हुए एसआईआर के ईएफ संग्रह चरण ने बिहार के लगभग 7.9 करोड़ मतदाताओं में से 90.84 प्रतिशत को कवर किया है. केवल 10 प्रतिशत मतदाता 25 जुलाई की समय सीमा से पहले अपने भरे हुए ईएफ जमा करने के लिए बचे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: बेटी के आशिक ने करवा दी पिता की हत्या, पटना में वकील हत्याकांड का 48 घंटे में उद्भेदन

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget