एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: सीएम नीतीश पर लालू यादव के डोर को मांझी ने काटा, कहा- 'अब कहीं नहीं जाएंगे'

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार को लेकर लालू यादव के बयान पर बिहार की सियासत में खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस बयान पर जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है.

गया: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के जो सूत्रधार नीतीश कुमार थे वो तो खुद एनडीए में आ गए. पहले भी पूर्वानुमान हमने बताया था कि यह चलने वाला नहीं है. इनकी मंशा सिर्फ यह है कि पीएम कौन होगा? तो वैसी परिस्थिति में उनकी मंशा गलत है. 2024 में फिर से पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे. इस बार और ज्यादा सीट आएगी. ममता, केजरीवाल, स्टालिन अलग हैं. एक मुद्दा पर ये सभी एक हो ही नहीं सकते हैं.

लोगो में कंफ्यूजन डालने के लिए लालू यादव कह रहे है कि नीतीश के लिए हमेशा दरवाजा खुला है. नीतीश कुमार खुद बोल रहे हैं कि दो बार उलट पलट कर लिए थे अब कहीं नहीं जाएंगे.

'तेजस्वी यादव तो बेरोजगार हो गए हैं'

सासाराम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तेजस्वी के शामिल होने पर जीतन राम मांझी ने कहा कि अब वह बेरोजगार हो गए, जब महागठबंधन की सरकार थी तो उस वक्त कहते थे कि बिहार में सब कुछ हम ही कर रहे हैं. नीतीश कुमार कुछ कर हीं नहीं रहे थे. रोजगार आदि सभी का क्रेडिट खुद ही ले रहे हैं. अब तो सरकार बदल गई है नीतीश कुमार एनडीए में आ गए तो तेजस्वी यादव तो बेरोजगार हो गए हैं. जब बेरोजगार हो गए हैं तो राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो और कहां जाएंगे.

'न्यायालय भी वैसे लोगों को परखती है'

लालू यादव के द्वारा आरजेडी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी और नीतीश के लिए हमेशा दरवाजा खुला होने के बयान पर पूर्व सीएम ने कहा कि लालू यादव के प्रति श्रद्धा है, लेकिन क्या सिद्धांत हैं उनका? चरवाहा स्कूल खोलकर तो बिहार में बहुत बड़ी बात कर दी थी और किसानों, शिक्षको के लिए क्या किया? शहर में उस समय कुकुरमुत्ता की तरह निजी स्कूल खुलते जा रहे थे. यही तो उनका सिद्धांत था. उनका सिर्फ एक हीं सिद्धांत रहा है पैसा अर्जित करना. लैंड फॉर जॉब मामले सहित कई मामले उनपर है तो यह कैसा सिद्धांत है. न्यायालय भी वैसे लोगों को परखती है. 

कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं- जीतन राम मांझी

वहीं, किसानों आंदोलन पर 'हम' संयोजक ने कहा कि पिछली बार किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे थे. पूरे भारत के किसान आंदोलन पर नहीं हैं सिर्फ पंजाब के किसान आंदोलन कर रहे हैं. पंजाब के किसान बहुत समृद्ध हैं हर तरह से ठीक हैं और सुविधा उनको चाहिए तो उसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी तत्पर हैं. सरकार और किसान की बात चल रही थी बीच में टूट गई थी. बात चलेगी तो कोई न कोई रास्ता निकलेगा. किसान कभी आंदोलन नहीं कर सकते हैं. उसमे कुछ राजनीतिक रंग लोग ले आते हैं. जिसके कारण यह सारी बातें हो रही हैं. 

सार्वजनिक रास्ता जाम करना, रेलवे जाम करना जैसे काम नहीं होना चाहिए. यह किसान लोग नहीं कर रहे हैं किसान के रूप में कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं.

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव बिहार में निकालेंगे 'जन विश्वास यात्रा', सभी जिले का होगा दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget