एक्सप्लोरर

Bihar Politics: शराबबंदी के मुद्दे पर NDA में तकरार, जीतन राम मांझी को मिल गया बीजेपी का जवाब

BJP Reaction on Jitan Ram Manjhi: बिहार में शराबबंदी को लेकर पूर्व सीएम जीतन मांझी और मंत्री रत्नेश सदा के बयानों पर बीजेपी नेता जनक राम ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने होम डिलीवरी की बात पर बयान दिया.

Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के उत्पाद मंत्री रत्नेश सदा बिहार में शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया था. जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार को घेरते हुए शराबबंदी पर सवाल उठाया था. वहीं, इस पर अब बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता जनक राम ने शनिवार को कहा कि बिहार में शराबबंदी से सबसे ज्यादा फायदा दलित समाज को हुआ है. जीतन राम मांझी और रत्नेश सादा ने अपना कुछ अनुभव बताया है तो उस पर सियासत नहीं होनी चाहिए.

होम डिलीवरी के सवाल पर क्या बोले जनक राम?

जनक राम ने कहा कि जीतन राम मांझी बिहार के मुखिया रह चके हैं और रत्नेश सदा हमारे मंत्री हैं अगर उन्होंने शराबबंदी को लेकर कुछ बातें कही हैं तो आपके माध्यम (मीडिया) से जनता को उजागर करने का काम किया है. आगे उन्होंने कहा कि शराब की होम डिलीवरी की जो बातें आ रही हैं तो कौन करवा रहा है? उसके पीछे अगर जांच हो तो स्पष्ट हो जाएगा. दलितों को बदनाम करने के एक साजिश और षड्यंत्र चल रहा है.

आगे उन्होंने कहा कि शराब से अनुसूचित जाति, जनजाति, कमजोर वर्ग के लोग ही कहीं ना कहीं अपंग हो रहे थे और कमजोर हो रहे थे. इस वर्ग के बच्चे पढ़ने से वंचित हो रहे थे. कमाते कम थे खर्चा ज्यादा करते थे. शराबबंदी से तो सरकार को गरीब, दलित परिवार की महिलाएं धन्यवाद दे रही हैं.

जीतन राम मांझी और रत्नेश सदा ने उठाए थे सवाल

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जीतन राम मांझी ने कहा था कि बिहार में गरीब शराब पीते हैं तो जेल जाते हैं, लेकिन सफेदपोश वाले को पुलिस नहीं पकड़ती है. आगे उन्होंने कहा था कि शराबबंदी के वे पक्षधर हैं, लेकिन इस कानून के क्रियावन में कई त्रुटियां हैं. वहीं, जीतन राम मांझी से पहले बिहार सरकार के मध्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा था कि दलित समाज के लोग कुछ पैसे के लिए शराब माफियाओं के संपर्क से शराब बेचते हैं. इसके बाद बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे.

ये भी पढ़ें: 'प्रशांत किशोर आपको बार-बार 9वीं फेल कहते हैं...', सवाल सुनकर जानिए क्या बोले तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget