एक्सप्लोरर

'प्रशांत किशोर आपको बार-बार 9वीं फेल कहते हैं...', सवाल सुनकर जानिए क्या बोले तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव मधुबनी में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से मिलने और उनका आभार जताने के लिए निकले हैं. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा.

Tejashwi Yadav Replied to Prashant Kishor: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों यात्रा पर निकले हैं. बीते शुक्रवार (13 सितंबर) की रात वे मधुबनी पहुंचे और सर्किट हाउस में रुकने के बाद शनिवार (14 सितंबर) की सुबह पत्रकारों से बात भी की. तेजस्वी ने कहा कि वह सबसे निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलने और उनका आभार जताने के लिए निकले हैं. तेजस्वी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया.

इस सवाल पर कि आपको प्रशांत किशोर बार-बार 9वीं फेल बता रहे हैं, इस पर तेजस्वी यादव ने जवाब देते हुए कहा कि हर चुनाव में कोई नया आदमी सामने आ जाता है और कुछ भी कहता रहता है. हम उस पर ध्यान नहीं देते हैं. इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद का यही उद्देश्य है कि पार्टी में संगठन को और मजबूत किया जाए. आरजेडी नेता ने एनडीए पर भी हमला किया. कहा कि चार करोड़ लोगों के पलायन, बेरोजगारी और विशेष राज्य के दर्जा का एनडीए जवाब दे. 

'2-3 हजार या कम मार्जिन वाली सीटें जीतने पर है ध्यान'

तेजस्वी ने कहा कि मिथिलांचल, विशेषकर मधुबनी और उसके अगल-बगल का इलाका गरीब और पिछड़ा है. यहां भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2.90 करोड़ जबकि वास्तव में बिहार के करीब 4 करोड़ लोग पलायन कर रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में काम के लिए जाते हैं. हम 2-3 हजार या कम मार्जिन वाली सीटें जीतने के लिए ध्यान दे रहे हैं. उसके लिए हम सभी धर्म, जाति और व्यवसाय के लोगों को जोड़ने निकले हैं.

एनडीए पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा, "यहां बाढ़ और गरीबी है, लेकिन पिछले 15 साल से मधुबनी और झंझारपुर के सांसद जो एनडीए से हैं, सोए हुए हैं. इस जिले के लोग भर-भरकर एनडीए को वोट देते हैं, जिसके कारण यहां अधिकतर विधायक और सांसद एनडीए के हैं. जनता को बदले में कुछ नहीं मिला और आज भी वो पुरानी समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसी एनडीए की डबल इंजन की सरकार से क्या फायदा?"

तेजस्वी ने फिर दोहराया, सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली फ्री

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हत्या, लूट, अपहरण, डकैती अब आम बात हो गई है. पुलिस केवल शराब के पीछे है. उसको दूसरे चीज से मतलब नहीं है. लोगों ने इस परिस्थिति के साथ जीना सीख लिया है. बिहार का प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम है, लेकिन यहां बिजली और अन्य सभी चीजों का रेट बढ़ गया है. हमारी सरकार बनेगी तो हम 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सीवान में तालिबानी सजा, गांजा चोरी के आरोप में काट दी गई युवक की चार उंगली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget