एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: बाबा नारायण हरि के समर्थन में जीतन राम मांझी? हाथरस की घटना पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह काम प्रशासन का था, जब संख्या 80 हजार लोगों की थी और ढाई लाख भीड़ जुट गई तो उसे कैसे मैनेज करना चाहिए.

Jitan Ram Manjhi Statement on Hathras Stampede: हाथरस की घटना पर केंद्रीय मंत्री और सांसद जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) का बड़ा बयान सामने आया है. शुक्रवार (05 जुलाई) को पटना में पत्रकारों से बातचीत में हाथरस में हुई घटना पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी. जीतन राम मांझी ने कहा कि हिंदुस्तान आस्थाओं का देश है. यहां बहुत प्रकार के बाबा हैं. ना बुलाने पर भी बहुत लोग आ जाते हैं.

दरअसल, हाथरस (उत्तर प्रदेश का जिला) के फुलरई गांव में प्रवचनकर्ता बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि 'भोले बाबा' के कार्यक्रम में बीते मंगलवार को करीब ढाई लाख अनुयायी एकत्र हुए थे. इस दौरान भगदड़ मच गई थी. इसमें 121 लोगों की मौत हो गई है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि यह काम प्रशासन का था, जब संख्या 80 हजार लोगों की थी और ढाई लाख भीड़ जुट गई तो उसे कैसे मैनेज करना चाहिए. कहा कि सेवादार लोग थे, जो कार्यकर्ता थे उनको एहसास था तो प्रशासन की मदद लेनी चाहिए थी. वह प्रशासन की मदद नहीं ले पाए. हालांकि उत्तर प्रदेश की सरकार सख्त है और कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तार चल रही है. बाबा को खोज के लिए इनाम घोषित किया गया है.

बिहार में पुल गिरने पर बोले- बरसात का समय है...

वहीं दूसरी ओर बिहार में गिर रहे पुल-पुलियों पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बरसात का समय है. काफी बारिश हुई है, इसलिए पुल गिरने का सिलसिला जारी है. इसके बावजूद भी पुल क्यों गिरा है इसकी जांच के लिए यहां के मुख्यमंत्री बहुत संवेदनशील हैं. कल ही उन्होंने बैठक की है. सख्त निर्देश दिया है कि अगर इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होगी तो उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि बिहार के कई जिलों में बीते 15 दिनों में पुल-पुलिया गिरे हैं. इनमें ज्यादातर काफी पुराने थे. नदियों में तेज बहाव और बारिश के चलते मिट्टी के कटाव से भी यह हादसे हुए हैं. इसको लेकर प्रदेश में सियासी बवाल मचा है. जेडीयू का कहना है कि तेजस्वी यादव के पास विभाग था तो वहीं तेजस्वी का कहना है कि 17-18 साल तक ग्रामीण कार्य विभाग जेडीयू के पास था.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव बोले- 'जो भी पुल गिरे वह सब JDU के शासन में बने', कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget