एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के विरोध पर BJP ने तेज प्रताप को दिया जवाब, कहा - 'वो लालू यादव के बेदखल किए हुए...'

Dhirendra Krishna Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 मई को पटना पहुंच रहे हैं. वहीं, बागेश्वर धाम के कार्यक्रम को लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है.

पटना: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को लेकर बिहार में जमकर बयानबाजी हो रही है. मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)सहित आरजेडी (RJD) के कई नेता धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रहे हैं. वहीं, तेज प्रताप यादव के विरोध पर पूर्व मंत्री बीजेपी नेता जिबेश कुमार मिश्रा (Jibesh Kumar Mishra) ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव लालू यादव के बेदखल किए हुए संतान हैं. लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को कितना अहमियत दिया है ये तो मंत्रालय वितरण के समय पता चल गया. एक बेटे को पांच विभाग और एक बेटे को एक विभाग मिला है. एक बाप दो बेटों में बराबरी नहीं करता है तो जनता क्या बराबरी करेगी? तेज प्रताप यादव को कोई नोटिस नहीं लेता है.

बागेश्वर बाबा डंके की चोट पर आएंगे- जिबेश कुमार मिश्रा 

जिबेश कुमार मिश्रा ने कहा कि बागेश्वर बाबा एक धार्मिक संत हैं. किसी धर्म से जुड़े हुए हैं, वो बिहार आ रहे हैं. बागेश्वर बाबा के अनुवायी हैं. यहां वो धार्मिक बातें करेंगे. अपनी बात कहेंगे. इसमें घबराने की क्या बात है? किसी के बाप का राज्य नहीं हैं. मुख्यमंत्री जनता बनाती है, ये जनता का राज है. बागेश्वर बाबा डंके की चोट पर आएंगे और अपनी बात कहेंगे.

विरोध कर रहे हैं तेज प्रताप यादव 

वहीं, तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री को डरपोक, देशद्रोही कहा था. तेजप्रताप ने कहा था कि बाबा बागेश्वर के समर्थक रोज उनसे माफी मांगने आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि एयरपोर्ट पर घेराव करेंगे. कार्यक्रम नहीं होने देंगे. साथ ही इन दिनों अपने संगठन डीएसएस के कार्यकर्ताओं के साथ खूब दिख रहे हैं. माना जा रहा है धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में तेज प्रताप यादव अपने सेना तैयार कर रहे हैं.

13 से 17 मई तक है कार्यक्रम

बता दें कि बाबा बागेश्वर का दरबार 13 से 17 मई तक नौबतपुर में लगेगा. हनुमत कथा का आयोजन होगा. इसी बीच 15 मई को दिव्य दरबार लगेगा, जिसमें बाबा लोगों के नाम की पर्ची निकालेंगे. हर दिन तीन से चार लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है. हर दिन कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा. शाम 7 बजे तक चलेगा. 15 मई को दिव्य दरबार लगेगा, जिसमें बाबा लोगों के नाम की पर्ची निकालेंगे उस दिन कार्यक्रम 12 दोपहर में शुरू हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Bihar: 'दोषी हूं तो गोली से उड़ा दो...', बाहर आते ही पॉलिटिकल हुए आनंद मोहन! मंच से क्यों लिया इन दो नेताओं का नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget