एक्सप्लोरर

'तुम्हें जिंदा नहीं रहने देंगे...', जहानाबाद में महिला सब इंस्पेक्टर से छेड़छाड़ के बाद ASI ने दी धमकी

Jehanabad News: महिला एसआई के अनुसार एसपी से शिकायत करने के बाद उसे केस मैनेज करने के लिए दबाव दिया जा रहा है. महिला ने आशंका जताई है कि आरोपित एएसआई उसकी हत्या भी करा सकता है.

Jehanabad News: जहानाबाद एसडीपीओ कार्यालय में कार्यरत एएसआई मनोज पांडेय पर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. एक प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने एसपी अरविंद प्रताप सिंह से इसकी शिकायत की है. बुधवार (07 मई, 2025) को पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर इस घटना की जानकारी दी.

सिकरिया थाने में तैनात है महिला सब इंस्पेक्टर

पीड़ित महिला सब इंस्पेक्टर ने बताया कि उसकी तैनाती सिकरिया थाने में है. वर्तमान में वह प्रशिक्षण के लिए नगर थाने में प्रतिनियुक्त है. घटना बीते नौ मार्च की है. वह बैरक में थी. बगल के कमरे में एएसआई मनोज पांडेय रहता है. घटना के दिन जब वह बाथरूम के लिए बैरक से निकली तभी एएसआई सामने आया और अचानक छेड़छाड़ करने लगा. पीड़िता ने कई ऐसी बातें कही जिसे हम लिख नहीं सकते.

उसने बताया कि डांटने पर एएसआई मनोज पांडेय उग्र हो गया. धमकी दी कि अगर इस बात की शिकायत वरीय अधिकारी से की तो गोली मार देगा. वह निलंबित हुआ तो जिंदा नहीं रहने देगा. वह कुछ दिनों तक डरी-सहमी रही लेकिन किसी तरह हिम्मत जुटाकर 28 मार्च को उसने एसपी से शिकायत की.

उधर एसपी ने आंतरिक शिकायत समिति को आरोपों की जांच का आदेश दिया है. महिला के अनुसार एसपी से लिखित शिकायत करने के बाद उसे केस मैनेज करने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार धमकी दी जा रही है. दबाव दिया जा रहा है. महिला ने आशंका जताई है कि आरोपित एएसआई उसकी हत्या भी करा सकता है. महिला ने एसपी से जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है.

मामले में कानूनी कार्रवाई जारी

जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि महिला सब इंस्पेक्टर ने लिखित शिकायत की थी. आंतरिक शिकायत समिति को जांच का आदेश दिया गया है. समिति की जांच रिपोर्ट और सिफारिश पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बिहार के मुसलमानों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, किशनगंज में सेना के शौर्य को किया सलाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget