एक्सप्लोरर

Jehanabad News: आनंद मोहन ने पूछा- एक पूर्व सांसद से क्यों डर रही BJP? ओडिशा ट्रेन हादसे पर मंत्री से मांगा इस्तीफा

Anand Mohan News: जहानाबाद में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने रेल दुर्घटना को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इस मुद्दे पर उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी बयान दिया है.

जहानाबाद: बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन ने रविवार को जहानाबाद में बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा ''मैं 16 वर्षों तक जेल में बंद था तो मैंने कभी किसी का कुछ भी नहीं बिगाड़ा लेकिन बाहर आने के बाद बीजेपी के लोग हम पर ताबड़तोड़ बयानबाजी कर रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं बीजेपी नेताओं से कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. सैकड़ों सांसद एवं हजारों विधायक हैं. बावजूद इसके बीजेपी के लोग 16 वर्षों से जेल में बंद एक मामूली पूर्व सांसद से क्यों डर गयी है? ''

आनंद मोहन ने कहा कि ऐसी स्थिति में बिहार के हर जिले में लोगों का नब्ज टटोलने के लिए निकला हूं और लोगों के बीच मैं जाकर उनसे हाल समाचार लेकर उनका आभार व्यक्त कर रहा हूं. किसी प्रकार की राजनीति नहीं कर रहा हूं. 

दरसअल पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल से बाहर निकलते ही अपने कार्यकर्ताओं को गोलबंद करने में जुटे हैं. वे रविवार को पटना से गया जाने के दौरान जहानाबाद पहुंचे जहां ऊंटा में प्रेसवार्ता कर ये बातें कहीं. 

रेल दुर्घटना को लेकर पीएम और रेल मंत्री पर साधा निशाना

रेल दुर्घटना पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी रेल मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री को लेनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस रेल दुर्घटना में 300 नहीं बल्कि 3000 से अधिक लोग मारे गए हैं. यह रेल दुर्घटना बड़ी दुर्घटना है. इस पर जिम्मेदोरी तय होनी चाहिए. यह देश लाल बहादुर शास्त्री का देश है जिन्होंने छोटी सी रेल दुर्घटना पर अपना इस्तीफा दे दिया था. 

लवली आनंद के चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया ये जवाब

आनंद मोहन ने वैशाली से लवली आनंद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में काफी देर है. इस मौके पर पूर्व सांसद लवली आनंद एवं आनंद मोहन के बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद सहित कई लोग मौजूद थे. इस मौके पर उपस्थित पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि जेल से छूटने के बाद आनंद मोहन बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों का आभार व्यक्त कर रहे हैं. फिलहाल कोई राजनीति नहीं हो रही है. 

इसे भी पढ़ें: Odisha Train Accident: पटना में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में एबीपी न्यूज़ की पड़ताल, सामने आया चौंकाने वाला सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget