एक्सप्लोरर

RJD पर भड़के JDU प्रदेश अध्यक्ष, कहा- फालतू बयान देना बंद करे राजद, ऐसी बातों का कोई महत्व नहीं

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरजेडी को अभी सबसे ज्यादा अपना घर संभालने की जरूरत है. एनडीए में सब कुछ ठीक है. आरजेडी की ऐसी बेतुकी बातों का कोई महत्व नहीं है.

पटना: आरजेडी नेता श्याम रजक द्वारा जेडीयू के 17 विधायकों के आरजेडी के संपर्क में होने का दावा करने के बाद सूबे का सियासी चढ़ गया है. पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में श्याम रजक के इस दावे पर जेडीयू ने बड़ा पलटवार किया है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुधवार को कहा कि राजद पहले अपना घर संभाले और फालतू बयान देना बंद करे.

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरजेडी को अभी सबसे ज्यादा अपना घर संभालने की जरूरत है. एनडीए में सब कुछ ठीक है. आरजेडी की ऐसी बेतुकी बातों का कोई महत्व नहीं है. किसी के व्यक्तिगत बयान का मैं जवाब नहीं देना चाहता.

वहीं, श्याम रजक के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्याम रजक ने हाल ही में पार्टी छोड़ी है, इसलिए उनकी तल्खी उनके बयान की सत्यता को प्रभावित करती है. जेडीयू का कोई विधायक अराजक पार्टी के साथ नहीं जा सकता. हम स्वतंत्र दल के तौर पर अपनी बात रखते हैं.अरुणाचल में जो हुआ वो सही नहीं हुआ ये हमने अपनी बात रखी. लेकिन दो दशकों से हमारा बीजेपी का साथ है. एनडीए में सेंधमारी आरजेडी को भारी पड़ेगी.

गौरतलब है कि आरजेडी नेता श्याम रजक ने दावा किया है कि जेडीयू के 17 विधायक पार्टी छोड़कर आरजेडी में आने को तैयार हैं. श्याम रजक के इस दावे ने एनडीए के साथ-साथ जेडीयू की भी परेशानी बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि जेडीयू के 17 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और वे कभी भी आरजेडी ज्वाइन कर सकते हैं. श्याम रजक ने दावा किया कि बीजेपी की कार्यशैली से जेडीयू के विधायक नाराज हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर जेडीयू के 28 विधायक पार्टी छोड़कर आरजेडी में शामिल होंगे तो दल-बदल कानून के तहत उनकी सदस्यता पर आंच नहीं आएगी. आरजेडी नेता ने कहा कि यह मेरे तरफ से ऑफर नहीं है. अगर कोई ऑफर देंगे तो, उसपर पहले मंथन करेंगे और उनकी जांच करेंगे. जिनको आना है आएं, लेकिन हम अपने विचारों के प्रति कोई समझौता नहीं करेंगे. विचार के साथ उनको आरजेडी में आना होगा.

श्याम रजक ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति शरद यादव, लालू यादव और बिहार के जनता को धोखा दिया हो उसके बारे में मंथन करेंगे. उसके बाद निर्णय लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget