एक्सप्लोरर

Bihar News: 'लालू यादव को लोक लज्जा से कोई मतलब…', JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने साधा निशाना

Ambedkar Row: लालू यादव की ओर से गृह मंत्री अमित शाह को पागल बताए जाने पर जेडीयू ने पलटवार किया है. नीरज कुमार ने कहा कि आपको (लालू यादव) बताना होगा कि आपने अंबेडकर के लिए क्या किया?

Bihar News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी के बाद सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है. इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की ओर से अमित शाह को पागल बताए जाने से एक और नई बहस छिड़ गई है. इस पर अब जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया आई है.

गुरुवार (19 दिसंबर) को नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव को लोक लज्जा से कोई मतलब नहीं है. कहा कि आप (लालू यादव) राजनीतिक सुचिता का ख्याल भी नहीं रखते हैं. आपको बताना होगा कि आपने अंबेडकर के लिए क्या किया?

जेडीयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि आप (लालू यादव) अमित शाह पर सवाल तो उठाते हैं, लेकिन आपको समझना होगा कि अगर आप अंबेडकर की बात करते हैं तो आपने पटना में 400 करोड़ से अधिक की संपत्ति कैसे खरीद ली? अब लालू के बयान के बाद प्रदेश के और नेता भी उन पर हमलावर हैं.

बता दें कि संसद से शुरू हुई बयानबाजी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्ष जहां इसे अंबेडकर का अपमान और बीजेपी को अंबेडकर और आरक्षण विरोधी बता रहा है वहीं एनडीए के घटक दल अमित शाह के बयान पर उनका बचाव करते हुए उनपर पलटवार कर रहे हैं. विपक्षी दलों से सवाल कर रहे हैं कि आखिर आप लोगों ने सत्ता में रहकर अंबेडकर के लिए क्या कुछ किया?

बीजेपी ने कहा- लालू यादव थोड़ा शर्म करें

उधर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब विपक्ष को आइना दिखाया, सच्चाई बताई और उनसे पूछा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बारे में आपका ख्याल क्या है तो विपक्ष तिलमिला उठा. अब लालू प्रसाद यादव जैसे राजनीति के जोकर किस तरह का बयान दे रहे हैं. लालू यादव थोड़ा शर्म करें. कुर्सी के लिए जो चरण वंदना कर रहे हैं शर्म कीजिए.

लालू पर हमला करते हुए अरविंद सिंह ने कहा, "दलितों के आप हत्यारे हैं. गृह मंत्री ने आपको आइना दिखाया तो आप तिलमिला चुके हैं. गृहमंत्री ने सच कहा बाबा साहेब अंबेडकर का आपने (कांग्रेस) सदन में फोटो तक नहीं लगाने दिया. आपने बाबा साहेब को चुनाव हराने का काम किया था." 

यह भी पढ़ें: पटना से बड़ी खबर, RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई ने किया सरेंडर, सुबह में हुई थी छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget