एक्सप्लोरर

JDU Rebel: दूसरे दिन भी जेडीयू को लगा झटका, नीतीश कुमार की पार्टी से कई नेताओं ने आरा में तोड़ा नाता

Bihar Politics: इस्तीफे की जानकारी प्रदेश महासचिव सुनील पाठक ने दी है. आरा की पूर्व सांसद मीना सिंह के इस्तीफे के बाद से यह देखा जा रहा है कि बाकी नेता भी जेडीयू से दूर हो रहे हैं.

आरा: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी से जिला स्तर पर भी नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं. आरा में बुधवार को 74 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ा था तो वहीं दूसरे दिन भी जेडीयू के बिहार प्रदेश जनता दल के नौ नेताओं ने इस्तीफे का एलान किया. आरा की पूर्व सांसद मीना सिंह के इस्तीफे के बाद से इस तरह का सिलसिला जारी है. जनता दल के नौ नेताओं के इस्तीफे की जानकारी प्रदेश महासचिव (श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ) सुनील पाठक ने गुरुवार को दी है. एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया.

सुनील पाठक ने बताया कि बिहार में जब से महागठबंधन सरकार के चलने के बाद से लूटपाट, अपहरण, बलात्कार, हत्या, डकैती की घटना बढ़ने लगी है. बिहारवासी डरे सहमे हैं. किसी को बिहार की चिंता नहीं है. पिछले दिनों पटना के डॉक्टर गायब हुए लेकिन आज तक कुछ पता नहीं चला. इससे पता चलता है कि बिहार में अपहरण उद्योग शुरू हो गया है. सुनील पाठक ने बताया कि बिहार जेडीयू की राजनीति अब केवल पटना तक ही रह गई है. पार्टी के अंदर अब किसी कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है.

किस लिए दिया इस्तीफा?

बताया गया कि सुनील पाठक जेडीयू के साथ 18 वर्षों से जुड़े थे. 2005 में जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता ली थी. छात्र, युवा प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि लगातार संगठन की मजबूती और सरकार की नीति को लेकर गांव-गांव तक प्रचार किया लेकिन जब से आरजेडी के साथ गठबंधन में सरकार आई है उन लोगों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है, इसलिए वे लोग इस्तीफा दे रहे हैं.

पार्टी से नाता तोड़ने वालों में युवा जेडीयू पूर्व संदेश विधानसभा प्रभारी अमित सम्राट, युवा जेडीयू पूर्व जिला महासचिव अंकित राज, छात्र प्रतिनिधि एसबी कॉलेज प्रियांशु कुशवाहा, युवा पूर्व जिला महासचिव अमलेश कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ, युवा जेडीयू बक्सर पूर्व जिलाध्यक्ष रतन सिंह आदि शामिल हैं. इसके साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेडीयू से खुद को अलग कर लिया है. ये सभी उपेंद्र कुशवाहा का हाथ मजबूत करेंगे.

यह भी पढ़ें- Patna News: छुट्टी नहीं मिलने से परेशान था बिहार पुलिस का सिपाही, PMCH में करने वाला था फायरिंग कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget