एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के 'सरकार गिर जाएगी' वाले बयान पर JDU अध्यक्ष का तंज- 'कार्तिक में नहीं गिरते आम'

आरसीपी सिंह ने कहा, " चिराग और तेजस्वी दोनों की पृष्ठभूमि करीब-करीब एक ही है. चिराग के पिता दिवंगत नेता रामविलास पासवान गांव के पगडंडियों से राजनीति में आये थे. लेकिन इनकी राजनीति की शुरुआत ही जनपद यात्रा से हो रही है."

पटना: कोरोना काल में लंबे समय के बाद दिल्ली से पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीते दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का दौरा करने पहुंचे थे. राघोपुर में उन्होंने ये दावा किया था कि आने वाले तीन महीनों में बिहार की सरकार गिर जाएगी. तेजस्वी के इस बयान पर विवाद जारी है. सत्ताधारी दल के नेता लगातार नेता प्रतिपक्ष पर हमलावर हैं. इसी क्रम में रविवार को जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भी तेजस्वी के बयान पर पलटवार किया है. 

आरसीपी सिंह ने कहा, "  सरकार जनता के भरोसे पर बनाई जाती है. जनता वोट देती है, बहुमत आता है, तब सरकार बनती है. तो गिरना और बनना एक बार ही होता है. कई बार हमने कहा है कि हमारे पास बहुमत है और हम पांच साल तक सरकार चलाएंगे."

'कार्तिक में नहीं गिरते आम'

उन्होंने कहा, " नेता प्रतिपक्ष को अपने एजेंडे के साथ जनता के बीच जाना चाहिए. वो उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार गिर जाएगी, लेकिन ऐसे समझिए कि अभी आम का सीजन है और ये एक माह में समाप्त भी हो जाएगा. अब अगर आप कार्तिक महीने में पेड़ से आम गिरने का उम्मीद करें, तो ये हास्यास्पद है क्योंकि आम अपने सीजन में ही होगा. इसी तरह लोकतंत्र में बहुमत का सीजन चुनाव के समय होता है और अब चुनाव समाप्त हो चुका है."

आरसीपी सिंह ने कहा, " 2024 में लोकसभा और 2025 में विधानसभा चुनाव आएगा. नेता प्रतिपक्ष को इसकी तैयारी करनी चाहिए. उसके लिए एक अल्टरनेटिव एजेंडा लेकर जनता के बीच जाना चाहिए. नीतीश कुमार ने क्या काम किया और हमें मौका मिलेगा तो हम क्या करेंगे, उन्हें तो ये सब बोलना भी नहीं चाहिए. उन्हें तो अपने विधायकों को समझाना चाहिए कि जरा शांत रहें, ताकि उन्हें लगे कि अभी भी उम्मीद कायम है पर उन्हें तो नाउम्मीदी ही रहना पड़ेगा."

चिराग से संबंध पर कही ये बात

तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के रिश्ते पर तंज कसते हुए आरसीपी सिंह ने कहा, " हम उनके बारे में नहीं जानते. लेकिन अपने बारे में जानते हैं कि हम मजबूत हैं और हमें कोई खतरा नहीं है. चिराग और तेजस्वी दोनों की पृष्ठभूमि करीब-करीब एक ही है. चिराग के पिता दिवंगत नेता रामविलास पासवान गांव के पगडंडियों से राजनीति में आये थे. लेकिन इनकी राजनीति की शुरुआत ही जनपद यात्रा से हो रही है. ये लोग तो परिवारवाद की पराकाष्ठा पर हैं, इन्हें नीचे से क्या मतलब है. दोनों में एकता होना स्वाभाविक है क्योंकि दोनों एक सोच के हैं.

यह भी पढ़ें -

Exclusive: नए अवतार पर बोले पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय- 'कुछ नया नहीं, आम बात है'

बिहार: शराब तस्करों के अड्डे से SHO की बाइक जब्त, थाने के ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget