एक्सप्लोरर

'एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी के लिए...', निशांत कुमार की पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर क्या बोले गुलाम गौस?

Bihar Politics: जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने कहा कि ऐसा कुछ संविधान में नहीं लिखा गया कि राजनीतिज्ञ का बेटा राजनीति में नहीं आएगा. नई पीढ़ी को राजनीति में आना ही चाहिए.

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस की प्रतिक्रिया आई है. पटना में आईएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वे (निशांत) राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है. नई पीढ़ी को राजनीति में आना ही चाहिए. ये तो स्वाभाविक बात है कि एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी के लिए जगह खाली करती है. नई पीढ़ी के लोग अगर राजनीति में नहीं आएंगे तो देश और राज्य का नेतृत्व कौन करेगा.

जेडीयू एमएलसी से पूछा गया कि नीतीश कुमार परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ संविधान में नहीं लिखा गया कि राजनीतिज्ञ का बेटा राजनीति में नहीं आएगा. अगर वो परिश्रम और मेहनत करता है और सामाजिक समस्याओं के प्रति रुचि लेता है तो कोई भी आ सकता है.

BJP नेता की भी आई प्रतिक्रिया

दूसरी ओर बीजेपी के नेता भी निशांत को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीते गुरुवार को निशांत कुमार को लेकर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा था. कहा था कि बीजेपी और आरएसएस के लोग नहीं चाहते कि निशांत राजनीति में आएं. तेजस्वी के बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दो अर्थी भाषा बोल रहे हैं वो मित्रता नहीं निभा रहे. उनको अपने ऊपर आता संकट दिखाई दे रहा है. वो डरे हुए हैं कि अगर मुख्यमंत्री के बेटे राजनीति में आ जाएंगे तो मेरा क्या होगा. इस व्याकुलता में वो बयान दे रहे हैं.

अरविंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सम्मानित मुख्यमंत्री हैं 2025 के सम्मानित मुख्यमंत्री रहेंगे. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वो पार्टी के निर्णय लेने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि आपके (तेजस्वी) पिता आपको मुख्यमंत्री बनाने के लिए घृतराष्ट्र बने हुए हैं. आपको दुर्योध्न के जैसे कुर्सी देने के लिए व्याकुल हैं. ऐसे में आप (तेजस्वी) ऐसे बयान दे रहे हैं. गुड़ खाते हैं गुलगुले से परहेज करते हैं.

यह भी पढ़ें: BJP-RSS के लोग नहीं चाहते नीतीश के बेटे राजनीति में आएं? तेजस्वी के बयान पर गिरिराज सिंह ने बताई सही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget