एक्सप्लोरर

BJP-RSS के लोग नहीं चाहते नीतीश के बेटे राजनीति में आएं? तेजस्वी के बयान पर गिरिराज सिंह ने बताई सही बात

Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार चाहते तो बेटे को राज्यसभा भेज सकते थे. विधायक-एमपी का चुनाव लड़ा सकते थे.

Bihar News: आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार (27 फरवरी) को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आएं तो जेडीयू बच सकती है, लेकिन बीजेपी और आरएसएस के लोग नहीं चाहते कि वो राजनीति में आएं. तेजस्वी के दावे के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है. इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में बयान दिया कहा कि हर किसी को राजनीति में आने का अधिकार है. संविधान किसी को भी ऐसा करने से नहीं रोकता है.

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि जब तेजस्वी यादव ने खानदानी पार्टी बनाई हो, लालू यादव आज तक परिवार से बाहर न निकले हों, नीतीश कुमार तो 20 साल मुख्यमंत्री रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने बेटे निशांत को राजनीति में नहीं आने दिया. वे चाहते तो बेटे को राज्यसभा भेज सकते थे, विधायक-एमपी का चुनाव लड़ा सकते थे. 

'लालू यादव की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू यादव की तरफ उन्होंने (नीतीश कुमार) परिवारवाद का कभी पोषण नहीं किया. इसलिए तेजस्वी यादव बेकार चिंतन में लगे हैं. लालू यादव की तो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है. निशांत अपने ढंग से राजनीति में आने के लिए तैयार हैं तो उनको मना भी कोई नहीं करता है और न ही करना चाहिए. 

'नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे'

केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि एक तरफ एनडीए नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी के नेता कह रहे कि वोट पीएम मोदी के चेहरे पर मिलेगा. इस पर जवाब दिया नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता के नेता हैं. इसे कोई नकार नहीं सकता. पीएम मोदी की सकारात्मक सोच को आज पूरी दुनिया मान रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार 20 साल से आगे बढ़ रहा है इसको भी कोई नकार नहीं सकता. डबल इंजन की सरकार है नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार का चुनाव लड़ेंगे.

'चोरों को सब चोर नजर आते हैं'

तेजस्वी यादव की एक टिप्पणी पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि यह गांवों में कही जाने वाली कहावत है, 'चोरों को सब चोर नजर आते हैं. क्योंकि लालू यादव की सरकार 'गैंगस्टरों' की सरकार रही, इसलिए वे दूसरों को भी उसी नजरिए से देखते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में विधायक को मारने की साजिश? आवास के बाहर लगे नेम प्लेट बोर्ड को तोड़ा, शंकर सिंह ने मांगी CM से सुरक्षा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
राज्यसभा चुनाव को लेकर JDU नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget