एक्सप्लोरर

JDU MLA ने BJP उम्मीदवार को लेकर किया ये बड़ा दावा, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा VIRAL

वायरल वीडियो में मंडल कह रहे हैं, "पड़ोस के विधानसभा सीटों पर मैंने जिसके लिए भी प्रचार किया उन्हें जीत मिली. लेकिन मैंने रोहित पांडेय के पक्ष में प्रचार नहीं किया, क्योंकि उन्हें बहुत घमंड था और वह हार गए."

पटना: बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का एक वीडियो क्लिप मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में जेडीयू विधायक ने दावा किया है कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगे विधानसभा सीट पर बीजेपी के ‘‘अहंकारी’’ उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने से मना कर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उनकी हार सुनिश्चित की.

प्रचार नहीं किया इसलिए हार गए बीजेपी उम्मीदवार

वीडियो में मंडल जिला बीजेपी प्रमुख रोहित पांडे के खिलाफ टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं. गौरतलब है कि रोहित पांडे भागलपुर सीट से चुनाव में कांग्रेस के अजीत शर्मा से हार गए थे. वायरल वीडियो में मंडल कह रहे हैं, "पड़ोस के विधानसभा सीटों पर मैंने जिसके लिए भी प्रचार किया उन्हें जीत मिली. लेकिन मैंने रोहित पांडेय के पक्ष में प्रचार नहीं किया, क्योंकि उन्हें बहुत घमंड था और वह हार गए."

गोपाल मंडल ने बिहार विधानसभा चुनाव के चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने के दौरान पांडेय द्वारा दुआ-सलाम नहीं करने पर भी आपत्तिजनक बातें कहीं. उन्होंने कहा, "इस कारण भाजपा अपनी एक सीट हार गयी."

जेडीयू नेताओं ने कही ये बात

इधर, जेडीयू नेताओं ने कहा कि मंडल की इन टिप्पणियों को पार्टी का रुख ना माना जाए, बल्कि इसे विधायक का निजी विचार माना जाए. वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने जेडीयू विधायक की इन टिपण्णियों को लेकर उनपर निशाना साधा कि पांडेय ‘‘ब्राह्मण जैसा नहीं दिखते.’’

उन्होंने कहा, ‘‘टिप्पणियां जातिवादी कुंठा को दिखाती हैं. ऐसी बातें समाज पर गहरा असर डालती हैं. सामाजिक न्याय का हवाला देने वाली पार्टियों को अपने कार्यकर्ताओं को नैतिकता की शिक्षा देने के लिए कार्यशालाएं आयोजित करनी चाहिए.’’

कांग्रेस ने एनडीए पर साधा निशाना

इधर, कांग्रेस ने इस मामले को लेकर एनडीए पर निशाना साधा है. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा, ‘‘खरमास चल रहा है. इसे खत्म होने दें. इसके बाद एनडीए में खरमंडल लगेगा जिसे काबू करना मुश्किल होगा.’’

हाल के दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पार्टी को विधायकों के व्यवहार के कारण शर्मिंगदी उठानी पड़ी है. कुछ ही सप्ताह पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विधायक नृत्य कर रही महिलाओं के साथ नाचते हुए दिखे थे.

कांग्रेस नेता ने हासिल की जीत

गौरतलब है कि वर्ष 1990 से लेकर 2014 तक भागलपुर सीट पर भाजपा का कब्जा रहा था. 2014 में तत्कालीन विधायक अश्विनी कुमार चौबे बक्सर लोकसभा सीट से सासंद चुन लिए गए और फिर केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए.

उसके बाद हुए उपचुनाव में अजीत शर्मा ने चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत को हरा कर यह सीट कांग्रेस के लिए जीती और 2015 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें जीत मिली. पिछले साल हुए चुनाव में शर्मा सीट से लगातार तीसरी बार जीते. उन्होंने पांडेय को 1,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया.

यह भी पढ़े -

अखिलेश यादव के 'बीजेपी की वैक्सीन' बयान पर नीतीश कुमार का तंज- बोलने से खबर... शक्ति सिंह गोहिल की जगह कांग्रेस ने इस नेता को बनाया बिहार प्रभारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget