एक्सप्लोरर

आम बजट पेश होने से पहले JDU नेता राजीव रंजन ने बताई जनता की उम्मीदें, बोले- ‘बजट बिहार के लोगों के लिए...’

Union Budget 2025: JDU नेता राजीव रंजन ने कहा कि पिछले 10 साल में PM मोदी के नेतृत्व में बिहार की अपेक्षाएं पूरी होने लगी हैं. आज बजट से हम बिहार के लिए कुछ बड़े ऐलानों की अपेक्षा करते हैं.

Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1फरवरी) देश का आगामी बजट पेश करने वाली हैं, जिसपर तमाम राजनेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "निस्संदेह बिहार लंबे समय तक कांग्रेस शासन के लगभग 6 दशकों के दौरान दोहरे मानदंडों का शिकार रहा है."

उन्होंने आगे कहा, "संसाधनों के असमान वितरण से उपजे हुए पिछड़ेपन का शिकार बिहार बना रहा. उसके बाद पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार की अपेक्षाएं पूरी होने लगी हैं. पिछले बजट में भी कुछ बड़े ऐलान हुए."

राजीव रंजन ने आगे कहा कि निस्संदेह ओजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज के बजट से भी हम बिहार के लिए कुछ बड़े ऐलानों की अपेक्षा करते हैं. जिससे देश की जीडीपी में बिहार बेहतर योगदान करने की स्थिति में आ सके और इसलिए बजट बिहार के लोगों के लिए बेहद अहम है.

बता दें कि इस बार के आम बजट से बिहार के लोगों को काफी उम्मीदें है. लोग बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नीतीश सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को 32 पेज का मांग पत्र भेजकर 1.5 लाख करोड़ रुपये का बजट मांगा है. बिहार सरकार ने पटना सहित 10 ग्रीनफील्ड शहरों, मेडिकल कॉलेज, इंडो-नेपाल के बीच हाई डैम, सेंट्रल यूनिवर्सिटी आदि के लिए पैसा मांगा है.

2024 बजट में क्या कुछ मिला था?
• पटना से पूर्णिया और बक्सर से भागलपुर तक एक्सप्रेसवे का ऐलान
• सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्रीय बजट में 26 हजार करोड़ का प्रावधान
• बक्सर में गंगा नदी पर 2 लेन पुल का निर्माण
• गया में इंडस्ट्रियल हब को विकसित करने के लिए फंड का प्रावधान
• कई एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और स्टेडियम बनाने का ऐलान
• नालंदा, राजगीर में पर्यटन सुविधाओं के विकास का ऐलान 
• बोधगया में दरभंगा वाया राजगी, वैशाली एक्सप्रेसवे के निर्माण का ऐलान

यह भी पढ़ें: ‘कैसे विपक्ष के लोग हैं...’, सोनिया गांधी के राष्ट्रपति पर दिए गए बयान पर बोलीं सांसद शांभवी चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव
'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget