एक्सप्लोरर

Lalan Singh: महागठबंधन में टूट के सवाल पर ललन सिंह ने BJP पर ली चुटकी, कहा- 'बिल्ली सिक्के के ऊपर बैठी रहती है कि...'

Lalan Singh Statement: ललन सिंह इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, मणिपुर हिंसा मामले को लेकर बुधवार को ललन सिंह ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया.

पटना: मणिपुर हिंसा मामले को लेकर विपक्ष संसद भवन (Parliament Monsoon Session) में अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है. इसको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इस मुद्दे पर बुधवार को जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है. अविश्वास प्रस्ताव जिस दिन लोकसभा अध्यक्ष तय करेंगे, उस दिन बहस होगी. इससे बीजेपी सरकार की कुकृत्य का पर्दाफाश किया जाएगा. वहीं. महागठबंधन में टूट को लेकर बीजेपी के आरोप पर उन्होंने कहा कि बिल्ली सिक्के के ऊपर बैठी रहती है कि सिक्का टूटेगा और दही का छाली खाएंगे. बीजेपी ऐसी ही मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है. महागठबंधन एकदम मजबूत है.

अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ललन सिंह ने कहा कि मणिपुर महीनों से जल रहा है और इस मामले पर प्रधानमंत्री एक शब्द तक नहीं बोल रहे हैं. इससे बड़ा संवेदनहीनता का दूसरा बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता है. इस देश को चलाने की जिम्मेवारी आपकी है. देश की जनता के प्रति आपको संनेदनशील होना पड़ेगा. प्रधानमंत्री विदेश में जाकर भाषण देते हैं, वहां संसद भवन में जाकर भाषण देते हैं तो नारा लगता है, लेकिन यहां तो नारा नहीं लगेगा. विपक्ष का तो यही मांग है कि प्रधानमंत्री मणिपुर की घटना पर संसद भवन में बयान दें. इसके बाद हमलोग बहस के लिए तैयार हैं. सदन के नेता सदन से भाग रहे हैं. 

मोदी सरकार के खिलाफ दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा मामले को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. विगत नौ वर्षों में यह दूसरा अवसर होगा जब यह सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी. इससे पहले, जुलाई, 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था. इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने मत दिया था.

ये भी पढ़ें: ABP Cvoter Survey: कर्नाटक में हुई बैठक के बाद क्‍या CM नी‍तीश को पहले जैसा‍ मिल रहा सम्‍मान या लग रहा झटका, ABP सर्वे में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हरा गमछा वालों को खोजो...', AI समिट में सीएम सम्राट चौधरी क्या बोल गए कि खड़ा हो गया सियासी विवाद?
'हरा गमछा वालों को खोजो...', AI समिट में सीएम सम्राट चौधरी क्या बोल गए कि खड़ा हो गया सियासी विवाद?
मोतिहारी जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 10 मौतों के बाद 14 मद्य निषेध कर्मी सस्पेंड
मोतिहारी जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 10 मौतों के बाद 14 मद्य निषेध कर्मी सस्पेंड
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'ये सरकार के लिए…'
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'ये सरकार के लिए…'
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के दावे से हलचल तेज
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के दावे से हलचल तेज

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Politics: DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बदलाव
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Embed widget