एक्सप्लोरर

Pappu Yadav Arrested: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव 'गिरफ्तार', लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने का है आरोप

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पप्पू यादव और उनके कुछ सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उन्हें गांधी मैदान थाने लेकर जा रही है. इस बात की जानकारी पप्पू यादव ने खुद ट्वीट कर दी है.

पटना: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के पटना के उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर मंगलवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस पहुंची. लगातार लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर रहे पप्पू यादव को पुलिस ने नियमों का पालन करने को लेकर चेतावनी दी. इधर, पूरे राज्य में ये बात आग की तरह फैल गई कि जाप सुप्रीमो को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. 

पटना आईजी ने कही ये बात

पप्पू यादव के समर्थकों की ओर से ये कहा गया कि जाप नेता को पटना स्थित उनके निजी आवास पर बुद्धा कॉलोनी थाना के प्रभारी ने हाउस रेस्ट कर लिया है. हालांकि, इस संबंध में पटना के आईजी ने एबीपी न्यूज को फोन पर बताया कि पप्पू यादव को पहले भी आग्रह और आगाह किया गया था. लेकिन वो हर बार नियमों को नहीं तोड़ने का भरोसा देते हैं, फिर गाइडलाइन तोड़ कर निकल जाते हैं. ऐसे में पप्पू यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है.

इधर, हंगामा बढ़ता देख बुद्धा कॉलनी थाना पुलिस ने उन्हें और उनके कुछ सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उन्हें गांधी मैदान थाने लेकर जा रही है. इस बात की जानकारी पप्पू यादव ने खुद ट्वीट कर दी है. गौरतलब है कि पप्पू यादव बिहार में लागू लॉकडाउन के दौरान बगैर अनुमति के पूरे बिहार में सभी जगह जा रहे हैं. पुलिस बार-बार उन्हें लॉकडाउन के नियमों का पालन करने बोल रही है लेकिन वह रोज निकल रहे हैं.

 

 

पटना पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पटना डीएम ने अपने मजिस्ट्रेट के जरिए जाप नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महामारी अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रहा है. पुलिस ने उन्हें बार-बार चेतावनी दी थी, लेकिन बगैर ई-पास के वे बिहार में घूम रहे थे. कोविड अस्पतालों में अंदर कोरोना के मरीजों से मिल रहे थे. ऐसे में मंगलवार को आखिरकार उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें -

महिला की मौत के बाद शव को सड़क पर छोड़ कर भागा ऑटो चालक, अकेला पति मदद की देखता रहा राह

पति को खोने के बाद फूट-फूटकर रोई महिला, कहा- 'जल्लाद हैं सारे, बाबू को बिना ऑक्सीजन के मार डाला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget