एक्सप्लोरर

Pappu Yadav Accident: बक्सर में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार, कार के परखच्चे उड़े, 11 लोग जख्मी

Pappy Yadav Conoy Accident: घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवां गांव के पास की है. पप्पू यादव छपरा के मुबारकरपुर में हुए कांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. लौटते समय की घटना है.

बक्सर: जाप (JAP) सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) का काफिला सोमवार की देर राद हादसे का शिकार हो गया. घटना में पप्पू यादव की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवां गांव के पास की है. इस सड़क दुर्घटना में पप्पू यादव समेत जाप के बक्सर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वाहन चालक सुधीर कुमार के अलावा समर्थक समेत लगभग 11 लोगों के घायल होने की सूचना है.

शादी समारोह में होने जा रहे थे शामिल

पप्पू यादव छपरा से लौट रहे थे. वह छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में हुए कांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गए थे. यहां से लौटने के दौरान रास्ते में यह घटना हो गई. पप्पू यादव बक्सर जिले के चक्की प्रखंड के जाप के पूर्व जिला अध्यक्ष परमा यादव के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरा जैसे ही भोजपुर की सीमा से बक्सर की सीमा में उनका काफिला घुसा तभी पुरवा गांव के पास यह घटना हो गई. 

Pappu Yadav Accident: बक्सर में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार, कार के परखच्चे उड़े, 11 लोग जख्मी

पप्पू यादव को लगी हल्की चोट

खबर लिखे जाने तक जो जानकारी सामने आई थी उसके अनुसार इस सड़क हादसे में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को भी हल्की चोट आई है. घटना में पप्पू यादव के साथ चल रहीं लगभग तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. घटना के बाद सड़क पर घायलों की चीख पुकार मच गई. सभी को भोजपुर जिले के शाहपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

घटना के वक्त, ब्रह्मपुर थाना और शाहपुर थाना की 112 नंबर वाहन पहुंची. एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना ओवरटेक कर रहे एक ट्रक के कारण हुई है. 

इस पूरे मामले को लेकर पप्पू यादव ने बताया कि वह शुक्रगुजार हैं भगवान के कि सब लोग सुरक्षित हैं. ट्रक के ओवरटेक करने के कारण यह दुर्घटना हुई है. पप्पू यादव का कहना है कि इस दुर्घटना में करीब 11 लोग घायल हुए हैं. इसमें उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और दिनेश के अलावा कुछ लोगों के हाथ टूट चुके हैं. किसी के शरीर में चोट है तो किसी के सीने में चोट आई है. बीएमपी के दो सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ एस्कॉर्ट के ड्राइवर को काफी चोट आई है. 

यह भी पढ़ें- IPS Vikas Vaibhav के केस में नया मोड़, शोभा अहोतकर पर लगाए गंभीर आरोप, IG को किस बात का खतरा? | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget