एक्सप्लोरर

'प्रशांत किशोर राजनीति से संन्यास ले लेगा', PK का दिलीप जायसवाल को चैलेंज, कहा- DGP से...

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर हमला बोला है. पीके ने कहा कि दिलीप जायसवाल को अपने जीवन में सोशल मीडिया का कुछ आइडिया नहीं है.

Prashant Kishor News: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर बीजेपी सोशल मीडिया पेज से प्रचार करने का आरोप लगाया था. अब प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल को सोशल मीडिया का 'क' भी नहीं पता है. जिस पेज की बात हो रही है, उसे बीजेपी के दो लड़के 2016 से चला रहे हैं.

आरोप पर प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने कहा कि "उस आदमी (दिलीप जायसवाल) को इतना भी समझ नहीं है कि ये बीजेपी का पेज नहीं है. ये एक फेसबुक ग्रुप है, जिस पर कोई भी जाकर कुछ भी लिख सकता है. बीजेपी के दो लड़के 2016 से इस फेसबुक ग्रुप को चला रहे हैं. इस पेज पर आरजेडी के लोग भी पोस्ट करते हैं. जन सुराज के लोग भी इस पर पोस्ट कर रहे हैं. बीजेपी के लोग भी पोस्ट कर रहे हैं."

प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि दिलीप जायसवाल से कहिए कि उनकी सरकार केंद्र में भी है और बिहार में भी है. जाएं और डीजीपी से मामले की जांच कराएं. उसमें अगर एक भी चीज गलत निकल आए तो प्रशांत किशोर राजनीति से संन्यास ले लगा, लेकिन अगर नहीं निकाला तो दिलीप जायसवाल को हाथ जोड़कर पूरे बिहार के युवाओं से माफी मांगनी पड़ेगी. इस आदमी को कोई समझ नहीं है. 

दिलीप जयासवाल पर पीके का पलटवार

दरअसल दिलीप जायसवाल ने जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बीजेपी के नाम का सोशल मीडिया पेज बनाकर अपना प्रचार किया है. दिलीप जायसवाल ने इसे लेकर साइबर थाने में प्रशांत किशोर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है. इसे लेकर ही प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर हमला बोला है. पीके ने कहा कि दिलीप जायसवाल को अपने जीवन में सोशल मीडिया का कुछ आइडिया नहीं है. इनके पिताजी के पिताजी को सोशल मीडिया हम लोगों ने सिखाया है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे कोई नहीं बचाए, आज आत्मदाह करुंगा', मधुबनी समाहरणालय में अफरा-तफरी, जानें पूरा मामला

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget