एक्सप्लोरर

Good News: बिहार के वंचित सात जिलों में लगेंगे बड़े उद्योग, मंत्री नीतीश मिश्रा का ऐलान

Bihar Industries: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार अब उन राज्यों में शामिल हो गया है जिसके पास स्पेशल इकोनामी जोन है. आने वाले समय में बियाडा के माध्यम से उद्योग का विस्तार किया जाएगा.

Minister Nitish Mishra: बिहार में उद्योग नीति को बढ़ावा देने के लिए अब राज्य सरकार का उद्योग विभाग पूरे बिहार में उद्योग स्थापित करने के दिशा में अग्रसर हो चुकी है. उसको लेकर अब विभाग ने उन जिलों में भी उद्योग लगाने का निर्णय लिया है, जहां आज तक कोई भी उद्योग नहीं लगाए गए हैं. इसकी जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य के सात जिले जमुई, कैमूर, अरवल, शिवहर, शेखपुरा, बांका और सारण में आज तक इंडस्ट्रियल एरिया नहीं बनाया गया है. कभी भी कोई उद्योग विभाग की ओर से इन जिलों में नहीं लगाया गया है.

जल्द शुरू होगी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया 

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इन जिलों में बियाडा की ओर से कोई जमीन अधिग्रहण नहीं किया गया है, लेकिन अब राज्य सरकार ने इन जिलों में भी उद्योग लगाने का निर्णय लिया है और इन जिलों में जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मिल रहा है. उसके लिए हम लोग केंद्र सरकार को विभिन्न प्रस्ताव को भेजे हैं. वियाडा उद्योग लगाने के लिए  जमीन किसानों से लेती है और उद्योगपतियों को देती है.

बियाडा की ओर से बिहार के 84 जगह पर इंडस्ट्रियल एरिया हैं. उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया था कि इंडस्ट्रियल एरिया की संख्या बढ़ाया जा और अधिक से अधिक जमीन अधिग्रहण करें क्योंकि मात्र 1800 एकड़ जमीन ही वियाडा के पास शेष बचे हुए हैं. ऐसे में बिहार में उद्योग के विस्तार के लिए सात जिले जहां कभी उद्योग नहीं लगाए गए हैं. अब उन जिलों में भी इंडस्ट्रियल एरिया बनाने का काम करने में विभाग जुट गई है.

बियाडा के माध्यम से होगा उद्योग का विस्तार

बिहार अब उन राज्यों में शामिल हो गया है जिसके पास स्पेशल इकोनामी जोन है. आने वाले समय में बियाडा के माध्यम से उद्योग का विस्तार किया जाएगा. कंप्लीट बायो गैस जिसे सीएनजी कहा जाता है, उसकी इकाई जल्द बिहार में शुरू होगी. इसके लिए मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा गया है कि आप जहां जमीन उपलब्ध कराएंगे हम वहां लगाएंगे तो हम लोग उन्हें जमीन उपलब्ध कराने के तैयारी में है. नीतिश मिश्रा ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि जहां एक हजार करोड़ का निवेश सिंगल इन्वेस्ट बिहार में नहीं आता था वहां पिछले दो महीने में दो बड़े निवेश प्राप्त हुए हैं, जो 1000 करोड़ से अधिक के हैं.

 मिश्रा ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वारसलिगंज में अडानी ग्रुप के जरिए स्थापित अंबुजा सीमेंट कम्पनी का शिलान्यास किया गया है. वह 1600 करोड़ का इन्वेस्ट है और कोको कोला के माध्यम से बक्सर में 1200 करोड़ का निवेश आया है, जिसकी  जमीन उपलब्ध करवा दी गई है. अब बिहार में 1000 करोड़ से ऊपर का सिंगल इन्वेस्टमेंट प्राप्त हो रहा है. इसके अलावा जेके लक्ष्मी सीमेंट, ब्रिटानिया कंपनी का भी बड़ा इन्वेस्टमेंट है. उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में 278 कंपनियों ने AMU साइन किया था, जो 50000 करोड़ से अधिक का निवेश है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम से ज्यादा पढ़े लिखे हैं तेजस्वी यादव, आरजेडी प्रवक्ता का बीजेपी को जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget