एक्सप्लोरर

Indo-Nepal Train: इंडो-नेपाल ट्रेन के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, जयनगर से कुर्था जाने से पहले जानें नया अपडेट

Jaynagar And Kurtha Trains: जयनगर से नेपाल के कुर्था के लिए ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. एक साल बाद पहली बार इस ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है.

मधुबनी: भारत के जयनगर (Jaynagar) से नेपाल (Nepal) के कुर्था तक चलने वाली ट्रेन (Indo-Nepal Train) के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है. जयनगर और कुर्था के बीच की 35 किलोमीटर की दूरी ट्रेन एक घंटे 30 मिनट में तय करती है. जयनगर-कुर्था ट्रेन सेवा शुरू होने के एक साल बाद यह बदलाव किया गया है. नेपाल रेलवे कंपनी के स्टेशन मास्टर एसएल मीणा ने शनिवार को बताया कि पहले ट्रेन सुबह में बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर से कुर्था के लिए रवाना होती थी लेकिन उसकी जगह अब कुर्था से सुबह जयनगर के लिए रवाना होगी.

ये है समय

स्टेशन मास्टर एसएल मीणा ने बताया कि ट्रेन नियमित रूप से कुर्था से नेपाली समयानुसार सुबह 07:15 बजे निकलेगी और जनकपुरधाम होते हुए 08:45 में जयनगर पहुंचेगी. नेपाल में यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है. ट्रेन पहले की भांति दिन में दो बार कुर्था से जयनगर और जयनगर से कुर्था के लिए चल रही है. नेपाल रेलवे की प्रत्येक ट्रेन की क्षमता 800 यात्रियों की है.

'दो और ट्रेनों का अनुरोध किया गया है'

मीणा ने बताया कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण दो और ट्रेनों का अनुरोध किया गया है. जयनगर-कुर्था के बीच की दूरी 35 किलोमीटर है, जो 12 विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यह दूरी 1 घंटे 30 मिनट में तय करती है. नेपाली रेल के टिकट चेकर रौशन यादव ने बताया कि जयनगर से कुर्था के लिए पूर्व की भांति साधारण सीट के लिए भारतीय मुद्रा में 44 रुपये और एसी सीट के लिए 220 रुपये ही देने होंगे. कुर्था से आगे नेपाल के विजलपुरा के लिए ट्रेन परिचालन का कार्य अंतिम चरण में है, उसके बाद जयनगर- जनकपुर-कुर्था विजलपुरा की दूरी 52 किलोमीटर हो जाएगी.

ये है रेट

बता दें कि इंडो-नेपाल ट्रेन में यात्रा करने के लिए अभी भी आप भारतीय मुद्रा में सिर्फ 12.50 रुपये देकर नेपाल के इनर्वा तक का सफर कर सकते हैं, जबकि जयनगर्ण कुर्था जाने के लिए 44.00 रुपये ही देने होंगे.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar News: मोतिहारी में 10 लोगों की संदिग्ध मौत पर आई सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया, घटना को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget