एक्सप्लोरर

India Today Axis Exit Poll: बिहार में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी? इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल ने किया हैरान

Bihar Exit Poll: 2024 के लोकसभा चुनाव का नतीजा चार जून को आएगा लेकिन एग्जिट पोल के अनुमान आने लगे हैं. एक तरफ एग्जिट पोल के आंकड़े हैं तो वहीं दूसरी ओर बिहार में नेताओं के अपने-अपने दावे हैं.

Bihar Exit Poll 2024: बिहार में 40 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में हुआ चुनाव शनिवार (01 जून) को समाप्त हो गया. एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच बिहार में कई सीटों पर जबरदस्त लड़ाई हुई है. चार जून को नतीजे आएंगे लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान आने लगे हैं. चुनाव समाप्त होते ही बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए इंडिया टुडे एक्सिस (India Today Axis) ने एग्जिट पोल (Exit Poll) का आंकड़ा जारी कर दिया है.

एनडीए 29 से 31 तो 'इंडिया' को मिल सकती हैं 9 से लेकर 11 सीटें

एग्जिट पोल के आंकड़ों से कुछ तस्वीरें साफ हो रही हैं कि कौन किस पर भारी पड़ रहा है. एग्जिट पोल के अनुसार बिहार की 40 सीटों में से इंडिया गठबंधन को 9 से 11 सीट मिलती दिख रही है तो वहीं एनडीए को 29 से 31 सीट दी गई है. यह आंकड़े एनडीए के लिए टेंशन वाले हैं क्योंकि 2019 के चुनाव में एनडीए को 40 में 39 सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस एक सीट किशनगंज जीती थी.

बिहार की 40 लोकसभा सीटों का समीकरण अगर इस बार (2024) का देखें तो एनडीए में बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी रामविलास पांच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी एक सीट पर और उपेंद्र कुशवाहा ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था. वहीं इंडिया गठबंधन में आरजेडी 23, वीआईपी 3, कांग्रेस नौ, सीपीआई एम तीन, सीपीआई एक और सीपीएम ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था.

नतीजों से पहले सीट और जीत को लेकर नेताओं के अपने-अपने दावे

एग्जिट पोल के आंकड़े भले जो भी हों लेकिन बिहार में नेताओं के अपने-अपने दावे हैं. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की जीत हो रही है और जनता का एग्जिट पोल 295+ है. वहीं आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि एनडीए के पक्ष में बिहार की 40 में से 40 सीट जाएगी ये तय हो चुका है.

यह भी पढ़ें- Elections 2024: 'सिर्फ POK नहीं कई ऐसे राष्ट्रीय मुद्दे हैं...', जीतन राम मांझी ने बता दिया क्यों चाहिए 400 पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget