एक्सप्लोरर

Bihar Weather: उत्तर बिहार में नहीं मिलेगी वर्षा से राहत, 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

IMD Weather Forecast: बिहार में पिछले पांच दिनों से मानसून सक्रिय है. आज भी राज्य के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है जिससे आर्द्रता बनी रहेगी और तापमान में गिरावट आएगी.

Bihar Weather: बिहार में पिछले 5 दिनों से मानसून की गतिविधि लगातार बनी हुई है. पिछले तीन दिनों से उत्तर बिहार में अत्यधिक वर्षा दर्ज की जा रही है जिसकी वजह से गंडक और कोसी नदी उफान पर आ गई है. हालांकि दक्षिण बिहार में भी राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में भी मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा रही है. मानसून की गतिविधि आज रविवार को भी बरकरार रहने का पूर्वानुमान है और आज राज्य के सभी जिलों में वर्षा दर्ज होने के संकेत है. वहीं, उत्तर बिहार में अधिक वर्षा होने के भी संकेत मिल रहे हैं . बिहार में मानसून की गतिविधि आगामी सोमवार तक बने रहने की संभावना दिख रही है.

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर बिहार के 15 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इनमें आठ जिलों में बहुत भारी वर्षा दर्ज होने की संभावना है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी वर्षा दर्ज होने की संभावना है. यह सभी जिला नेपाल से सटे तराई वाले क्षेत्र हैं. जबकि गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार जिले के भी कई स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा दक्षिण बिहार के राजधानी पटना सहित पश्चिमी इलाका और दक्षिण मध्य इलाका में मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना बन रही है. आज राज्य के सभी जिलों में नमी बरकरार रहेगी और तापमान कम रहेगा. अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे.

पूरे बिहार में बनी है नमी की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी इस समय फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंटाबू, दिशा और जूनागढ़ से हुई है. बिहार में भी दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी जल्द होने वाली है और मानसून की वापसी के बीच राज्यों में मौसम की गतिविधियां बढ़ गई हैं जिस कारण आज की स्थिति में उत्तर प्रदेश और उसके आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है. एक ट्रफ लाइन सतह से 5.8 किलोमीटर ऊपर उत्तर पूर्वी अरब सागर से उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर प्रदेश के ऊपर एक बना चक्रवातीय परिसंचरण होते हुए गुजर रही है. इसके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से बिहार में जमकर नमी की मात्रा लेकर आ रही है. यह नमी वर्षा खत्म होने के बाद भी बने रहने की संभावना दिख रही है.

पूरे राज्य में मानसून सक्रिय

बीते शनिवार को भी राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा. उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई तो दक्षिण बिहार में पटना सहित लगभग सभी जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा दर्ज की गई और बादल छाए रहे. मुख्य रूप से सबसे अधिक वर्षा उत्तर पश्चिम इलाके में हुई. इनमें पूर्वी चंपारण 230.6 मिली मीटर, पश्चिमी चंपारण 202, किशनगंज 166.4, सुपौल 137, गोपालगंज 128.6, सीवान 109.6 मिलीमीटर के साथ बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई. इन जिलों के अनेक स्थानों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है.

राजगीर में सबसे ज्यादा तापमान

वर्षा के साथ-साथ तापमान में भी विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है. दक्षिण बिहार में शनिवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई. राजधानी पटना में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 31. 01 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि सबसे अधिक तापमान नालंदा के राजगीर में 35 .2 डिग्री सेल्सियस रहा. उत्तर बिहार के सभी जिलों में तापमान 28 डिग्री से नीचे रहा. सबसे कम तापमान पश्चिम चंपारण में 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान दक्षिण बिहार में 31 डिग्री के करीब रहा जबकि उत्तर बिहार में 26 डिग्री के करीब दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Supaul News: कोसी बैराज पर लोगों का आवागमन बंद, तेज जलप्रवाह से सीमांचल में अप्रिय घटना की आशंका!

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget