एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, मूसलाधार बारिश की संभावना, गिर सकती है बिजली, देखें रिपोर्ट

Bihar Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. 27 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश होने के भी संकेत मिल रहे हैं.

Bihar Weather Forecast: बिहार में बीते पांच-छह दिनों से बारिश नहीं हो रही है, लेकिन अब इसको लेकर संकेत मिलने लगे हैं. भारी बारिश तक के आसार हैं. मंगलवार (24 सितंबर) से प्रदेश में मौसम करवट लेने जा रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Patna Meteorological Center) विभाग के अनुसार 24 सितंबर से अगले चार-पांच दिनों तक मानसून (Monsoon) सक्रिय होने जा रहा है. इसका असर आज (सोमवार) से ही देखने को मिल सकता है. 

27 सितंबर से भारी बारिश के भी संकेत

आज प्रदेश के किसी जिले में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि राज्य के दक्षिण भाग के पूर्वी और मध्य इलाकों में आज शाम से बादल बनने के आसार हैं. एक-दो जगह बहुत हल्की वर्षा हो सकती है. कल यानी मंगलवार से दक्षिणी इलाकों के मध्य और पूर्वी भाग में कुछ-कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. 27 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश होने के भी संकेत मिल रहे हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. आज सोमवार को या कल मंगलवार के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मानसून की गतिविधि बनने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के तापमान में भी गिरावट होने का पूर्वानुमान है.

मोतिहारी में 38 डिग्री तक पहुंचा तापमान

रविवार को जारी रिपोर्ट की मानें तो बीते 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई. मौसम की बात करें तो दिन में धूप के साथ गर्मी बरकरार रही. तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है. राजधानी पटना में 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 35 से 36 डिग्री के करीब रहा. सबसे कम तापमान मुजफ्फरपुर और रोहतास में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. अगले दो दिनों के बाद राज्य के तापमान में गिरावट होने के संकेत हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: बिहार में नदियों का जलस्तर घटने के बावजूद कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार, 12 जिले प्राभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget