एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में दशहरा का मजा होगा किरकिरा! दूर्जा पूजा में कैसा रहेगा मौसम? IMD का पूर्वानुमान देखें

Weather Forecast: मौसम विभाग का कहना है कि बिहार से मानसून की वापसी अभी तक नहीं हुई है. पूर्वानुमान के अनुसार दुर्गा पूजा के बीच हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.

Bihar Weather Update: बिहार में इस बार दशहरा मेला का मजा किरकिरा हो सकता है. 3 अक्टूबर से दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है और इस बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है. शारदीय नवरात्र के पहले दिन 3 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी भाग में कई स्थानों पर वर्षा होने के संकेत हैं. हालांकि इसके बाद के लिए कोई चेतावनी नहीं है लेकिन मौसम विभाग के ग्राफ के अनुसार पटना सहित कई जिलों में मानसून की गतिविधि देखने को मिल सकती है. दुर्गा पूजा के बीच हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की अवधि एक जून से 30 सितंबर तक होती है. यह सोमवार (30 सितंबर) को समाप्त हो गई है लेकिन बिहार से मानसून की वापसी अभी तक नहीं हुई है. उम्मीद है कि 15 अक्टूबर के बाद ही इसकी वापसी होगी. मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से देखें तो ऐसा लग रहा है कि दशहरा मेले में बारिश हुई तो मजा खराब हो सकता है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? (Bihar Weather Today)

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के उत्तर-पश्चिम इलाके और उत्तर-मध्य इलाकों के कुछ जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा शामिल हैं. इन जिलों में एक-दो स्थानों पर बिजली चमकने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है. कहीं-कहीं बादल भी छाए रहेंगे. 

मौसम विभाग का कहना है कि एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य प्रदेश पर कल बना हुआ था वह अब कमजोर हो गया है. राज्य में दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहेगा जबकि रात के तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट होगी. बीते सोमवार को तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ लेकिन कई जगहों पर हल्की और मध्यम स्तर की बारिश हुई है. 

सोमवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक बारिश बेगूसराय में 35 मिलीमीटर हुई है. मुंगेर में 29 तो वहीं बक्सर 18.5 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान बांका में 37 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें- JDU की 'THE END' वाली स्क्रिप्ट! ना दल रहेगा ना नीतीश कुमार... प्रशांत किशोर के दावे से उठा सियासी तूफान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget