एक्सप्लोरर

Bihar Weather: कैमूर-रोहतास में मूसलाधार बारिश की संभावना, पटना सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें

Bihar Weather Forecast: बीते सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में तीन जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है. अब कल (बुधवार) से 5 दिनों तक राज्य का मानसून पूरी तरह कमजोर रहने वाला है.

Bihar Weather Today: बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले तीन दिनों से लगातार सक्रिय है. हालांकि मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी भी राज्य में जून से लेकर अब तक 26% कम वर्षा हुई है. आज मंगलवार (17 सितंबर) से राज्य के मानसून की सक्रियता में कमी होने की संभावना है. आज कैमूर और रोहतास में मूसलाधार बारिश की संभावना है. भारी वर्षा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. वहीं राजधानी पटना और उसके आसपास के जिलों में अधिक वर्षा की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, अरवल, पटना और नालंदा में हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सोमवार की सुबह से गंगीय पश्चिम बंगाल पर स्थित गहरा अवसाद 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़कर शाम तक पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से सटे क्षेत्रों में पहुंचा जो पुरुलिया से 40 किलोमीटर, बांकुड़ा से 50 किलोमीटर एवं जमशेदपुर से 60 किलोमीटर दूर है. यह आज सुबह से पश्चिमी इलाके की ओर आगे बढ़ते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से होकर कमजोर होने की स्थिति में बदल जाएगा. इसके प्रभाव से आज राज्य के मानसून में पूरी सक्रियता नहीं रहेगी जबकि कल (बुधवार) से अगले 5 दिनों तक राज्य का मानसून पूरी तरह कमजोर रहने वाला है. वर्षा की कोई चेतावनी नहीं रहेगी.

बिहार के तीन जिलों में हुई भारी बारिश

बीते सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में राज्य में मानसून सक्रिय रहा. खासकर दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में मानसून की सक्रियता दिखी. इस दौरान तीन जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई. रोहतास में 82.4 मिलीमीटर, जमुई में 77.2 मिलीमीटर और नवादा में 71.8 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा हुई है. बीती रात पटना सहित भागलपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, अरवल, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट के साथ अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई है.

29-30 डिग्री रहा राज्य का औसत तापमान

इसके साथ ही राजधानी पटना में तापमान 3.3 डिग्री गिरा है. पटना का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम बांका में 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के औसत तापमान की बात करें तो 29 से 30 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- 2025 के चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा खुलासा, 'हनुमान' की तरह लड़ेंगे या 2020 वाला होगा 'खेल'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget