एक्सप्लोरर

आरजेडी के साथ अगर सीटों को लेकर नहीं बैठा तालमेल तो हम अकेले लड़ सकते हैं चुनाव- सदानंद सिंह

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने इशारों-इशारों में कहा कि अगर आरजेडी से सीटों को लेकर तालमेल नहीं बैठा तो हम अकेले विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

मोतिहारी: आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है. इसी घमासान के बीच कांग्रेस नेता सदानंद सिंह कांग्रेस पार्टी पर्यवेक्षक के तौर पर मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि अगर आरजेडी से सीटों को लेकर तालमेल नहीं बैठा तो हम अकेले चुनाव लड़ सकते हैं.

उन्होंने कहा, " ऐसी स्थिति साल 2000 में भी आई थी, जब हमें अकेले चुनाव लड़ना पड़ा था और उस वक़्त हम 4 सीट लेकर आए थे लेकिन आरजेडी भी केवल 23 सीट ही जीत पाई थी. तब मुझसे भूल हुई थी." इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार बिहार में मनरेगा और अन्य योजनाओं द्वारा रोजगार उत्पन्न करने की बात करती है. लेकिन देश में कोरोना संकट के कारण बिहार वापस आए मजदूर काम नहीं मिलने की वजह से फिर काम की खोज में बाहर जा रहे हैं.

सदानंद सिंह ने सिंचाई मंत्रालय में अपने कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में विकास के नाम पर बेईमानी हो रही है, तभी महासेतु के उद्घाटन के एक माह बाद ही अप्रोच पथ टूट जाता है.

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की थी और महागठबंधन की पार्टियों से बात कर जल्द सीट बंटवारा कर लेने की बात कही थी. राहुल ने कहा था कि बिहार में हम सभी को एकजुट होकर मजबूती से विपक्ष को टक्कर देना है. अगली सरकार बिहार में हमारी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget