एक्सप्लोरर

'सरकारी टेंडर घोटाले की CBI करे जांच', कांग्रेस की मांग, IAS संजीव हंस की तरह अन्य को हो जेल

IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद आईएएस अधिकारी संजीव हंस तक टेंडर घोटाले की राशि ठेकेदार के माध्यम से पहुंचने का आरोप लगा है. कांग्रेस ने ठेकेदार रिशु श्री के कॉल डिटेल्स सार्जवनिक करने की मांग की.

Bihar News: जेल में बंद आईएएस अधिकारी संजीव हंस के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा सामने आ रहा है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बड़ा खुलासा किया है. कांग्रेस ने ठेकेदार रिशु श्री पर भी सवाल खड़े किए हैं. प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने रविवार को आरोप लगाया कि रिशु श्री संजीव हंस के विभाग का टेंडर मैनेज करता था. उन्होंने छापेमारी में मिले तथ्यों के आधार पर करोड़ों का टेंडर घोटाला होने की आशंका जताई.

कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि क्या रिशु श्री सिर्फ आईएएस संजीव हंस के लिए मध्यस्थता करता था या अन्य विभागों का भी टेंडर मैनेज करने में भूमिका होती थी. उन्होंने भ्रष्टाचार की जांच न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की. राजेश राठौड़ ने मांग की कि भ्रष्टाचार में शामिल अन्य अधिकारियों को भी संजीव हंस की तरह सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए. उन्होंने जानना चाहा कि ठेकेदार रिशु श्री क्या भवन निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग, बिजली विभाग और जल संसाधन विभागों के लिए काम करता है या अन्य अधिकारियों के लिए भी मध्यस्थता करता है.

कांग्रेस ने ठेकेदार रिशु श्री की भूमिका पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि घोटाले की जांच सीबीआई से कराने पर साफ हो जाएगा कि अन्य अधिकारियों की भी मिलीभगत है. कांग्रेस नेता के मुताबिक रिशु श्री ने अन्य विभागों में ठेकों को मैनेज कर करोड़ों रुपये की काली कमाई की. टेंडर घोटाले की राशि अन्य अधिकारियों तक भी पहुंचती थी. राजेश राठौड़ ने जानना चाहा कि रिशु श्री की संजीव हंस के अलावा और किन अधिकारियों से बातचीत होती थी. उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार रिशु श्री के फोन कॉल की डिटेल्स सार्वजनिक करे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

सरकारी टेंडर में घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राजेश राठौड़ ने जल्द से जल्द टेंडर घोटाले की जांच कराने की मांग की. रिशु श्री पर सरकारी विभागों में ठेके दिलाने का आरोप है. कहा जा रहा है कि उसने कम समय में बड़ी पहुंच बना ली थी. ऐसे में ठेकेदार रिशु श्री की तरफ से आईएएस संजीव हंस को टेंडर घोटाले की राशि देने का मामला तूल पकड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें- NEET 2025: बिहार में NEET परीक्षा के लिए सेंटर्स पर सख्त निगरानी, 125 परीक्षा केंद्र पर आज पहुंचेंगे 1.19 लाख छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget